फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Retired employees and pensioners raised their voice

Ghazipur News: सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स ने आवाज की बुलंद

Thu, 21 Sep 2023 10:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:52 AM IST
विज्ञापन
Retired employees and pensioners raised their voice
फोटो...
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन कर मांग पत्र जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आंदोलन के प्रथम चरण में बुधवार को सरजू पांडेय पार्क में 19 सूत्रीय मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा।
वक्ताओं ने कहा कि मांगों में मुख्य रूप से पेंशन के राशिकरण की कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष करने और पुरानी पेंशन बहाल की जाए। कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सेवा निवृत कर्मचारी को स्वास्थ्य कार्ड जारी की जाए। साथ ही एक जनवरी 2020 से 30 जुलाई 2021 तक का डीए, डीआर के एरियर का भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

सेवा निवृत पेंशनर्स को 65, 70, व 75 वर्ष की आयु पर क्रमश: पांच, दस और 15 प्रतिशत की पेंशन में वृद्धि की जाए। साथ ही 30 जून और 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी को एक वेतन वृद्धि देने के साथ पूर्व में की गई अंशदाई, संविदा, मानदेय के रूप में गई सेवा को जोड़ कर पेंशन निर्धारित की जाए। पेंशनर्स को वरिष्ठ नागरिक होने के कारण ट्रेन एवं रोडवेज की बसों के किराया में पचास प्रतिशत की वृद्धि करने आदि प्रमुख मांगों को उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव ने कहा कि अगर इन मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो 18 अक्तूबर को लखनऊ एवं तीन नवंबर को दिल्ली में राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू होगा। धरना सभा समर्थन एवं सहयोग देने पहुंचे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं एसोसिएशन कार्यकारी अध्यक्ष अंबिका दुबे ने सभी से एक जुट होकर संघर्ष करने की अपील की।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष आरएस वर्मा ने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांग पूरी नहीं की तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इस मौके पर अशोक कुमार, रामनाथ ठाकुर, बरमेश्वर उपाध्याय, नरेंद्र सिंह, लल्लन सिंह, कालिका सिंह, मुनीर आलम आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मुक्तेश्वर श्रीवास्तव और संचालन जिला मंत्री जनार्दन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed