फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Respect scriptures Brahmin

शास्त्रों का सम्मान करें ब्राह्मण

Tue, 21 Apr 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 21 Apr 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Respect scriptures Brahmin
भगवान परशुराम की जयंती मंगलवार को समारोहपूर्वक मनाई गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण समिति के तत्वावधान में मिश्रबाजार स्थित मैरेज हाल में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वेदांत विभाग के अध्यक्ष प्रो. सुधाकर मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण का तप बल था, जिससे समाज उनको आदर देता था। आतताइयों को नाश तपस्वी ब्राह्मण की कर सकता है।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि ब्राह्मण को कोई ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे वह समाज के चित में न कायम रहे। उन्हें शास्त्र का सम्मान करना चाहिए। अपनी संस्कृति, सभ्यता, चरित निर्माण, नैतिकता और मानवता को अपनाते हुए मान-सम्मान और स्वाभिमान की स्वयं रक्षा करनी चाहिए। इस मौके पर श्रीकांत पांडेय, युधिष्ठिर तिवारी, विनय दुबे, प्रेमचंद्र पांडेय, मृत्युंजय मिश्र ने विचार व्यक्त किया।
विज्ञापन


अध्यक्षता जिलाध्यक्ष त्रिभुवननाथ तिवारी और संचालन महामंत्री विजयशंकर तिवारी ने किया। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) की ओर से भगवान परशुराम की जयंती संत तुलसीदास कालोनी स्थित कामेश्वर धाम मंदिर में मनाई गई। पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर पूजा-अर्चना और आरती की।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस अवसर पर महासभा के प्रवक्ता अनिल तिवारी, अध्यक्ष सुशील भारद्वाज, राष्ट्रीय सचिव सुशील उपाध्याय, विमला उपाध्याय, अनिल तिवारी, अजयशंकर तिवारी, चंद्र कुमार तिवारी, रविकांत पांडेय, अनुराग पांडेय, अजयशंकर तिवारी, बृजदेव उपाध्याय, सदानंद उपाध्याय, विनोद तिवारी, सुनील उपाध्याय आदि उपस्थित थे। बैजनाथ इंटर कालेज रौजा पर ब्राह्मण उत्थान समिति के तत्वावधान में भगवान परशुराम की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान मृत्युंजय मिश्र, आलोक तिवारी, गोविंद शास्त्री, शरदचंद्र, शशांकनिधि पांडेय, सौरभ पांडेय, अजीत दुबे, पंकज उपाध्याय, सुधाकर, दिवाकर मिश्र आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed