फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resolved to struggle against the BJP government

Ghazipur News: भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

Thu, 30 Mar 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Mar 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Resolved to struggle against the BJP government
सपा जिलाध्यक्ष ने जयप्रकाश नारायण और कैलाश यादव को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने मंगलवार की शाम पीजी कालेज में लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वे सिधौना स्थित दादा रामकरन यादव और लुटावन महाविद्यालय सकरा स्थित कैलाश यादव को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान इन महापुरुषों के रास्ते पर चलकर लोकतंत्र की रक्षा करने और देश और प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही तानाशाह भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि आज देश गंभीर संकट के दौर से गुजर रहा है। देश में अघोषित आपातकाल है। अभिव्यक्ति की आजादी छीनी जा रही है। सरकार के खिलाफ बोलने वालों को जेलों में डाला जा रहा है। सदन से उनकी सदस्यता समाप्त की जा रही है। उनके घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। देश के लोकतंत्र को भाजपा सरकार का बुलडोजर तंत्र कुचल रहा है। ऐसे संकटपूर्ण दौर में जयप्रकाश नारायण को पूरा देश याद कर रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश के रास्ते पर ही चलकर दमनकारी और तानाशाह सरकार से देश को छुटकारा दिलाया जा सकता है। इस दौरान विधायक डा. विरेंद्र यादव, सिधौना में जय सिंह यादव, राहुल यादव और लोकनायक की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते वक्त जिला मीडिया प्रभारी अरुण कुमार श्रीवास्तव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र यादव, डॉ. समीर सिंह, जयराम यादव, जमुना यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed