फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Resolve to fight against evils

Ghazipur News: कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प

Wed, 12 Apr 2023 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Resolve to fight against evils
समाजवादी पार्टी की ओर से पार्टी कार्यालय समता भवन पर महात्मा ज्योतिराव फुले की जयंती पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वह महान समाजसेवी थे। लड़कियों की शिक्षा के लिए किया गया उनका योगदान श कभी नहीं भूल सकता। वह समाज में फैली कुरीतियों और कुप्रथाओं के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। उन्होंने समाज के निम्न तबकों के सम्मान, हक और अधिकार के लिए हमेशा आवाज बुलंद की। वह बाल विवाह विरोधी थे। आज मुल्क को उनके जैसे संत और समाजसेवी की सख्त जरूरत है ताकि देश में फैली कुरीतियों को समाप्त किया जा सके।गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिंद, अतीक अहमद राईनी, ममता यादव, नफीसा बेगम आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed