फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Requested to protect the village from erosion by giving it soil

Ghazipur News: कटान से बचाने के लिए जलशक्ति मंत्री को सौंपी गांव की माटी

Sat, 20 May 2023 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Requested to protect the village from erosion by giving it soil
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजीपुर। जनपद में गंगा नदी द्वारा कटान की विभीषिका झेल रहे गांव शेरपुर का निरीक्षण करने जल शक्ति मंत्री, बाढ़ मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह पहुंचे। जहां बाढ़ पीड़ितों द्वारा स्वतंत्र देव सिंह को गांव की माटी सौंपी गई।
ग्रामीणों द्वारा नम आंखों से गांव को बचाने की अपील की गई। भावुक हो चुके स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि गांव के अस्तित्व को आंच नहीं आने दी जाएगी। मुहम्मदाबाद तहसील शेरपुर गांव पिछले एक दशक से बरसात के सीजन में गंगा नदी द्वारा व्यापक रूप से भूमि कटान होती रहती है। कटान का आलम यह है कि शेरपुर सैकड़ों एकड़ जमीन गंगा में समाहित हो चुके हैं। वहीं प्रशासनिक आंकड़ों में भी दर्जनों मकान कुछ मजरे एवं सेमरा गांव की ग्रामीण बस्तियां भी बाढ़ में समा गई। ऐसे में शेरपुर गांव का हाल-चाल लेने खुद उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई और बाढ़ मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को शेरपुर गांव पहुंचे। उन्होंने नौका में सवार होकर कटान का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों से बातचीत भी किया।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों द्वारा युवा सामाजिक कार्यकर्ता डा. राहुल राय के नेतृत्व में गांव की मिट्टी स्वतंत्र देव सिंह को भेंट की गई। ग्रामीणों ने नम आंखों से निवेदन किया कि अष्ट शहीदों के गांव की यह पवित्र मिट्टी आपको दी जा रही है। इसके एवज में निवेदन है कि गांव की माटी की रक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed