फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Republic Day steeped in Dhoom Lhurikashi

गणतंत्र दिवस की धूम में डूबी लहुरीकाशी

Wed, 25 Jan 2017 11:34 PM IST
ghazipur
ghazipur Updated Wed, 25 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Republic Day steeped in Dhoom Lhurikashi
दुकान पर तिरंगा, टोपी व झंडा खरीदतीं बच्चियां। - फोटो : ghazipur
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर बुधवार को लहुरी काशी में इसकी धूम रही। एक तरफ जहां विभिन्न विद्यालयों में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों को लेकर छात्र-छात्राओं ने पूर्वाभ्यास किया, वहीं पुलिस लाइन के जवान इस दिन को यादगार बनाने के लिए परेड आदि का रिहर्सल के साथ रंगोली बनाने में जुटे रहे।
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न स्कूल-कालेजों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके साथ ही पुलिस लाइन में भी परेड, सलामी के साथ ही हैरतअंगेज कारमाने दिखाए जाते हैं। यहां पर विभिन्न स्कूल-कालेजों की छात्र-छात्राएं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं। कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए पिछले कई दिनों से पुलिस लाइन परिसर में जवान परेड आदि का रिहर्सल कर रहे थे। तड़के से लेकर दोपहर तक पुलिस लाइन के आसपास बूटों की खट-खट की आवाज गूंज रही थी। गणतंत्र दिवस की एक दिन पूर्व भी जवान इसकी तैयारी में जुटे रहे। ग्राउंड की साफ-सफाई करने के साथ ही आकर्षक रंगोली बनाने में जोश-खरोश के साथ लगे रहे।
विज्ञापन


 पिछले कई दिनों से लूदर्स कान्वेंट बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों के कुशल संचालन के लिए पूर्वाभ्यास किया जा रहा था। यह क्रम बुधवार को भी चला। छात्राएं परेड, सलामी के साथ नृत्य, गीत आदि कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया। इसको लेकर स्कूल में उत्साह का माहौल बना रहा। इसके अलावा अन्य स्कूल-कालेजों में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए पूर्वाभ्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed