फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Relief: Eight suspected patients report negative

राहत: आठ संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट आई निगेटिव

Tue, 07 Apr 2020 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
Relief: Eight suspected patients report negative
गाजीपुर। जिले के विभिन्न जगहों से लेकर भेजे गए आठ संदिग्ध के सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके बाद प्रशासन को राहत मिली है। बता दें कि गाजीपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों के मिलने के बाद दहशत फैल गई। स्वास्थ्य प्रशासन की ओर से मरीजों की हिस्ट्री पता की गई तथा उनसे जुड़े लोगों तथा परिजनों के कुल आठ सैंपल वाराणसी जांच के लिए भेजा गया था। इसकी रिपोर्ट को लेकर लोगों में भय था। मंगलवार को भी 17 लोगों की सैंपलिंग कर वाराणसी भेजा गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद जिले में प्रशासनिक कवायद तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संदिग्धों के सैंपल भेजे गए थे जिसमें से 39 की रिपोर्ट आई और पांच पाजिटिव मिले। शेष आठ की रिपोर्ट मंगलवार को निगेटिव आने के बाद प्रशासन राहत महसूस कर रहा है। शहर के महुआबाग स्थित मस्जिद में मिले कुल 14 जमातियों की वजह से गाजीपुर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती गई। पुलिस विभाग इनके जिले में आने के बाद की गतिविधियों का पता लगा रही है। शहर में आठ देहरादून, तीन सहारनपुर और तीन दिलदारनगर के लोग जिस मस्जिद में मिले वहां लोगों की गतिविधियों को खंगाला गया।
विज्ञापन

महुआबाग में बैठक हुई थी जिसमें 14 जमाती शामिल हुए थे। किसी ने इन्हें गैस सिलिंडर और चूल्हा आदि की व्यवस्था की। राइफल क्लब में हुई सरकारी मीटिंग में आए एक शख्स ने भी इन जमातियों से मुलाकात की थी। इस आधार पर कुल पांच लोगों को पकड़ कर पूछताछ की गई। उन्हें क्वांरटीन किया गया और जांच के लिए सैंपल लिए गए। इनके दिलदारनगर जाने की जानकारी के बाद वहां की मस्जिदों को भी खंगाला गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या ने बताया कि अब मरीजों के बढ़ने की संभावना कम दिखाई दे रही है। अभी छिटपुट सैंपल लिया जा रहा है। लोगों में खतरा बढ़ गया है। सभी घर में रहें तथा लाकडाउन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृजबिहारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed