{"_id":"476e13061abe223e733a2d298ae75d35","slug":"reflex-on-track-tractors-trains-rukin-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर को जेसीबी मशीन से हटाया गया।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर को जेसीबी मशीन से हटाया गया।
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
Updated Mon, 11 Jan 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म को ऊंचा करने का कार्य तीव्र गति से चल रहा
विज्ञापन
है। इस कार्य में लगा एक ट्रैक्टर ईंट गिराकर लौटते समय असंतुलित होकर
प्लेटफार्म एक के ट्रैक पर पलट गया। संयोग था कि उस समय कोई ट्रेन
प्लेटफार्म पर खड़ी नहीं थी। इसके चलते एक घंटे ट्रेनों का परिचालन
प्रभावित रहा।
सादात रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ा जा रही है। यह कार्य कई दिनों से जारी है। रनिवार की दोपहर ट्रैक्टर से ईंट मंगाई गई। ईंट गिराने केबाद ट्रैक्टर बैक हो रहा था कि अचानक अनियंत्रित होकर प्लेटफार्म नंबर एक के ट्रैक पर पलट गया जिससे एक घंटे तक ट्रैक पूरी तरह से जाम रहा।
रेलवे लाइन पर ट्रैक्टर के गिरते ही स्थानीय रेल कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। ट्रैक्टर के गिरते ही कुछ देर बाद कृषक एक्सप्रेस के आने की सूचना जखनिया स्टेशन से स्थानीय स्टेशन के कर्मचारियों को प्राप्त हुई। स्टेशन मास्टर ने सावधानी बरतते हुए कृषक को प्लेटफार्म नंबर दो के तीसरी लाइन पर रूकनेका सिगनल दिया।
इस बीच वहां मौजूद सैकड़ों यात्रियों और जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर को बाहर निकाल लिया गया। संयोग ही रहा कि चालक बाल-बाल बच गया।