फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Reelbaaz are risking their lives to increase followers

Ghazipur News: फॉलोवर्स बढ़ाने के लिए जान जोखिम में डाल रहे रीलबाज

Sun, 10 Aug 2025 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Reelbaaz are risking their lives to increase followers
वीर अब्दुल ह​मीद सेतु से गंगा में  छलांग लगाता युवक। - फोटो : वीडियो ग्रैब
गाजीपुर। गंगा नदी पर स्थित शहीद वीर अब्दुल हमीद सेतु एक बार फिर जानलेवा स्टंट के कारण सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर यहां रील बनाने वालों की बाढ़ सी आ गई है। कुछ तो खतरनाक करतब भी दिखा रहे हैं। ऐसे ही वीडियो अब वायरल हो रहे हैं। जनपद में इस समय गंगा चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही हैं। इधर, इन दिनों सोशल मीडिया पर गंगा में रील बनाने के चक्कर में लोग जान जोखिम में डाल रहे हैं। दो वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसमें एक रीलबाज को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान कर दिया हैै। रील बनाने वाले अपने साथी को भी ला रहे हैं, जो पुल पर खड़ा होकर वीडियो शूट करता है, जबकि वह अपने जान को जोखिम में डालकर करतब दिखाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमीद सेतु पुलिस प्रशासन की उदासीनता के कारण खतरनाक स्टंटबाजी का केंद्र बनता जा रहा है।
विज्ञापन

पुल से छलांग लगाने का बनाया वीडियो-गाजीपुर। वीडियो में लाल कपड़े पहने व्यक्ति (38) को पुल की रेलिंग पार कर जयकारा लगाते हुए गंगा नदी में छलांग लगाते हुए देखा जा सकता है। छलांग लगाने के बाद वह सुरक्षित बाहर निकल आया। लोगों के मुताबिक सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के लिए वह अक्सर अपनी जान जोखिम में डालकर ऐसे कृत्य करता है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली दीन दयाल पांडेय ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में उसने अपना नाम सुरेश यादव पुत्र सचनू यादव निवासी मुहम्मदपुर बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। संवाद
विज्ञापन

पांच बार पुशअप करने के बाद गंगा में लगाई छलांग-जमानिया। वायरल वीडियो में एक युवक (30) बेखौफ सेतु पर खतरनाक करतब करता नजर आ रहा है। युवक काली गंजी और हाफ पैंट पहने है। हाथ में कट्टर निषाद लिखी एक तख्ती लिए वह सेतु की रेलिंग पर दोनों पैर लटकाकर बैठा दिखाई देता है। वह पुल के नीचे लटककर सीमेंट के पायदान को पकड़ता है और पांच बार पुशअप करने के बाद गंगा नदी में छलांग लगा देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के बाद भी नहीं मान रहे रीलबाज -अगस्त 2024 में एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें रीलबाज ने रेल-सह-सड़क पुल के नीचे पुश-अप करने के बाद नदी में छलांग लगाई थी। इस पर आरपीएफ ने उसे पकड़कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और चालान किया था। इस तरह की कार्रवाई के बाद भी युवक खतरनाक स्टंट करना नहीं छोड़ रहे।

अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालने वालों पर नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। शनिवार को भी स्टंट करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ऐसे लोगों पर सख्ती से कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - शेखर सेंगर, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed