फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Recommendation of suspension of three sweepers

तीन सफाई कर्मियों के निलंबन की संस्तुति

Sat, 15 Jan 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Recommendation of suspension of three sweepers
सहायक विकास अधिकारी पंचायत नवीन कुमार सिंह ने ब्लाक के चार ग्राम पंचायतों में साफ-सफाई के मद्देनजर शनिवार को औचक निरीक्षण किया। इसमें कार्य में लापरवाही पर तीन सफाईकर्मियों के निलंबन की संस्तुति की गई।
विज्ञापन

सबसे पहले हैदरगंज ग्राम पंचायत के निरीक्षण में तैनात सफाई कर्मचारी सुरेश यादव और पूनम ड्यूटी के दौरान गांव से गायब मिली। अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबन की कारवाई के लिए संस्तुति की गई। इसके बाद मटेहूं, बहतुरा, बसवारी में प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, गांव की नालियां, सार्वजिनक स्थल की साफ-सफाई का निरीक्षण किया। इसमें बहतुरा ग्राम पंचायत में गदंगी का अंबार मिलने पर तैनात दो सफाई कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की बात कही। एक सफाई कर्मचारी रिंकू यादव के अनुपस्थित पाए जाने पर निलंबन की संस्तुति की। इस कारवाई से विकासखंड के 63 ग्राम पंचायत में तैनात सफाई कर्मचारियों में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed