फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Received threat on phone while coming to Ghazipur: Pappu Yadav

गाजीपुर आते समय फोन पर मिली धमकी : पप्पू यादव

Thu, 21 Nov 2024 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Nov 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Received threat on phone while coming to Ghazipur: Pappu Yadav
गाजीपुर। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बृहस्पतिवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में पेशी पर आए बिहार प्रांत के पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने लारेंस विश्नोई से मिली धमकी पर कहा कि मुझे लगातार धमकियां मिल रही हैं। गाजीपुर आते समय आज भी फोन पर धमकी मिली है। उन्होंने पत्रकारों के सामने अपने फोन में धमकी से भरे मेसेज दिखाते हुए कहा कि उर्दू में मेसेज भेजे जा रहे हैं। पाकिस्तान और मलेशिया से धमकी मिल रही है। मेरी 24 घंटे रेकी की जा रही है। मुझे मेसेज भेजकर कहा जा रहा है कि माफी मांग नहीं तो मरना तय है, लेकिन मैं डरने वाला नही हूं। मैं सच बोलता रहूंगा। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि मैं राजनीति में जाति और धर्म नहीं करता हूं। उन्होंने दावा किया कि झारखंड, महाराष्ट्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है। झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार दोबारा वापस आ रही है। सांसद ने कहा कि जिस तरीके से हेमंत सोरेन का मरवाने का प्रयास और राहुल गांधी को अपमानित करने का प्रयास किया गया, वो सब जनता जान गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed