फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Reached the police station with hope, returned with assurance

उम्मीद लिये पहुंचे थाने, लौटे आश्वासन संग

Sat, 09 Jul 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Reached the police station with hope, returned with assurance
जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जिले के विभिन्न थाना परिसरों में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित हुआ। सुबह नौ बजे ही फरियादी सैदपुर तहसील पहुंच गए थे। सुबह 9. 30 कोतवाल तेज बहादुर सिंह पहुंचे। वहीं उन्होंने व्यवस्थाओं को देखने के साथ कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। सुबह 9. 45 अधिशासी अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी पहुंचे। सुबह 9. 55 बजे तक क्षेत्र के लेखपाल पहुंच गए थे। सुबह 10. 00 बजे सैदपुर एसडीएम ओम प्रकाश गुप्ता पहुंचे। एक-एक फरियादियों प्रत्येक अधिकारियों के यहां पहुंच अपनी बात रख रहे थे। सैदपुर कोतवाली में आए 24 प्रार्थना पत्र में एक भी निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन

दुल्लहपुर संवाददाता के अनुुसार अधिकारियों की मौजूदगी में थाना दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। पुराने विवादों का निस्तारण आज भी नहीं हो पाया। इससे लोगों को निराशा मिली। थाने पर नायब तहसीलदार जयप्रकाश के मौजूदगी ने सैकड़ों की संख्या में भीड़ तो मौजूद रही लेकिन छह आवेदन आए थे, जिसमें चार का निस्तारण हुआ। भुड़कुड़ा थाना में 11 आवेदन आए थे, जिसमें एक का निस्तारण हुआ। दस संबंधित राजस्व कर्मियों को सौंपा गया। रेवतीपुर संवददाता के अनुसार स्थानीय थाने पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में दोपहर सेवराई के एसडीएम राजेश चौरसिया की मौजूदगी में किया गया। सबसे पहले उन्होंने समाधान दिवस पर आए फरीयादियों की समस्या सुना । साथ ही समस्या का समाधान का भरोसा दिए। इसके बाद पड़े प्रार्थना पत्रों के बारे में जानकारी लेकर फरियादियों के समस्याओं के निस्तारण का निर्देश दिया। चार प्रार्थना पत्रों में से मात्र एक का निस्तारण हो सका। कमोवेश यही हाल अन्य थानों का भी रहा।
विज्ञापन

विपक्षी द्वारा जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। बार-बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद भी कब्जा अभी नहीं हटाया जा रहा है। अब लग रहा है कि न्याय नहीं मिल सकेगा। - दीपक यादव, महुलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

पट्टीदार जमीन को लेकर परेशान कर रहे हैं, हमारी जमीन को अपना बता रहे हैं। कई बार नापी के लिए कहा गया, लेकिन इस बार आश्वासन मिला है, नापी जल्द ही करा कर निस्तारण कर दिया जाएगा।- छोटे लाल सोनकर, सैदपुर
विपक्षी द्वारा रास्ते पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। कहने पर मारपीट करने को तैयार हो जाते हैं। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।- लछिमन, शेखपुर

सहन पर पट्टेदारों ने कब्जा जमा रखा है। आने जाने पर भी लोग एतराज करते हैं कब्जा हटाने के लिए कई बार कहा लेकिन वो लोग नहीं हटाए। इसी को लेकर प्रार्थना पत्र दिया है।- कुसुम दुबे, मुड़ियार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed