फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ravidas statue busted after breaking into farm

खेत में घुसने पर मारपीट, रविदास की प्रतिमा तोड़ी

Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ravidas statue busted after breaking into farm
कासिमाबाद के महुवारी गांव में संत रविदास की मूर्ति क्षतिग्रस्त होने के बाद धरना पर बैठे लोग। - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के महुवारी गांव में मंगलवार की शाम क्रिकेट खेलने के दौरान गेंद एक किसान के खेत में चली गई। उसे निकालने के दौरान हुए फसल नुकसान को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। मारपीट में छह लोग घायल हो गए। रात में किसी ने संत रविदास की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसको लेकर बुधवार की दलितों में आक्रोश व्याप्त है। आरोपियों की गिरफ्तारी और दूसरी प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया। पु लिस के समझाने पर भी लोग धरना पर बैठे रहे। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने एक पक्ष 19 नामजद और कुछ अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई।
विज्ञापन

मालूम हो कि क्षेत्र के महुवारी गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के मैदान पर मंगलवार की शाम गांव के दलित बस्ती के लड़के क्रिकेट खेल रहे थे। इस दौरान गेंद गांव के मनीष कुमार सिंह के खेत में चली गई। उसे ढूंढने क्रिकेट खेल रहे सभी लड़के गेहूं के खेत में घुस गए। इसी बीच खेत मालिक वहां पहुंच गया और फसल के नुकसान की बात कहकर खेत से निकलने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया और हाथा-पाई लोने लगी। जैसे ही मारपीट की बात गांव में पहुंची दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडा लेकर आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरु हो गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाते हुए कानूनी कार्रवाई का सहारा लेने की बात कहते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसी बीच किसी ने संत रविदात की जी प्रतिमा को तोड़ दिया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की आरोप लगाने लगे। नई प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर बुधवार की सुबह दलित घटनास्थल के पास धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर उप जिलाधिकारी कासिमाबाद रमेश मौर्य एवं क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद महमूद अली के साथ भारी भारी संख्या में पुलिस कर्मी पहुंच गए। पुलिस ने प्रतिमा की मरम्मत कराने की बात कही, लेकिन लोग नई प्रतिमा लगाने की जिद्द पर अड़ते हुए देर शाम साढ़े पांच बजे तक धरनारत रहे। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि धरना-प्रदर्शन कर रहे लोगों को काफी समझाया गया, लेकिन वो नई मूर्ति लगाने की मांग को लेकर अड़े है। इनकी मांगों को उच्चाधिकारियों ने अनसुना कर दिया। सरकार के पास कोई ऐसा फंड नहीं है कि मूर्ति लगाने के लिए पैसा दिया जाए। बताया एक पक्ष की तहरीर पर 12 नामजद और कुछ अज्ञात तथा दूसरे पक्ष की तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ मारपीट के साथ ही संत रविदास की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने आदि में सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed