फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ration card will be made for the homeless with passport

पासपोर्ट वाले बेघरों का बनेगा राशन कार्ड

Tue, 29 Mar 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ration card will be made for the homeless with passport
गाजीपुर। बेघर तथा कचरा उठाने वालों को राशन कार्ड दिए जाएंगे। कार्ड बनवाने की जो प्रक्रिया बताई गई है, वह बेहद हास्यास्पद है। उनको वेब पोर्टल से पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड, बिजली के बिल देने होंगे।
विज्ञापन

जिला पूर्ति अधिकारी कुमार निर्मलेंदु ने बताया कि पंजीकरण कराते समय मान्य दस्तावेजों में पासपोर्ट, बैंक पॉसबुक, पोस्ट ऑफिस की पॉसबुक, राशनकार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकार की ओर से जारी फोटो युक्त पहचानपत्र, सरकारी संस्था का कर्मिक प्रमाणपत्र, बिजली, पानी या टेलीफोन का बिल, संपत्ति कर की रसीद, क्रेडिट कार्ड स्टेटमेंट आदि आधार कार्ड देना होगा। जिसके पास घर ही नहीं है, वह इनमें से कोई दस्तावेज कहां से लाएगा। इसके अलावा जो कागजात मान्य किए गए हैं, उनमें राजपत्रित अधिकारी अथवा तहसीलदार का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत के प्रमुख व मुखिया की ओर से जारी फोटोयुक्त प्रमाणपत्र भी दे सकता है। जाहिर है कि कचरा बीनने वालों और सड़क के किनारे गुजर करने वालों की पहुंच इन तक हो यह भी संदिग्ध ही प्रतीत होता है। इसके जरिए ही उनका आधार कार्ड भी बनाया जाएगा। गनीमत इतनी ही है कि इस तरह के किसी व्यक्ति के बारे में कोई दूसरा व्यक्ति हेल्पलाइन नंबर 18001800150 पर सूचना दी जा सकती है लेकिन ऐसे मामलों में विभाग किस तरह कार्ड बनाएगा, इसका विवरण पूर्ति विभाग ने नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed