फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rape on the pretext of marriage, case registered

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Mon, 27 Jun 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Rape on the pretext of marriage, case registered
सुहवल थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के तहरीर पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने किशोरी की मेडिकल जांच कराने के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पीड़िता किशोरी के परिजनों ने बताया कि पारिवारिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह अपनी बड़ी बहन के यहां रहती थी। इसी दौरान गांव का ही किशोर उसके घर आने-जाने लगा। कुछ दिनों बाद आरोपी ने पीड़िता से शादी की बात कह उसे झांसे में लेकर उसके साथ एक साल से शारीरिक संबंध बनाता रहा। परिजनों ने बताया कि कुछ दिनों बाद जब किशोरी ने बीते शनिवार को प्रेमी से उसके किए गए शादी के वायदे को याद दिलाया तो उसने शादी से इंकार कर दिया। इस पर किशोरी बिलखते हुए घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन रविवार की देर शाम आरोपी किशोर के घर पहुंचकर मामले में बातचीत करने की। इस पर आरोपी आगबबूला होकर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी देते हुए भगा निकला। इसके तुरंत बाद परिजन पीड़िता को साथ लेकर थाने पहुंचे जहां उन्होंने किशोर के खिलाफ दुष्कर्म एवं उसके माता-पिता के खिलाफ जान से मारने की धमकी का मुकदमा पंजीकृत कराया। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक दिग्विजय नाथ तिवारी ने बताया कि पीड़ित परिजनों के द्वारा दिए गए तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed