फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ranbankure of electoral field armed with cannon, trident and gun

तोप, त्रिशूल और बंदूक से लैस हुए चुनावी मैदान के रणबांकुरे

Thu, 22 Apr 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Ranbankure of electoral field armed with cannon, trident and gun
प्रतीक चिन्ह लेने के दौरान राइफल क्लब के बाहर लगी उम्मीदवार एवं प्रस्तावकों की भीड़। - फोटो : GHAZIPUR
मौधा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की जांच के बाद बुधवार को नाम वापसी की समय सीमा समाप्त होते ही शेष प्रत्याशियों में चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया। चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित चिन्हों में से कोई एक निशान मिलते ही उम्मीदवार मैदान में उतर गए हैं। तोप, त्रिशूल, बंदूक, गदा आदि चुनाव चिन्हों के साथ मैदान में उतरा हर योद्धा मतदाताओं को लुभाने में जुट गया है लेकिन किसके सिर जीत का ताज सजेगा, इसका फैसला तो दो मई को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिन्हों का निर्धारण कर दिया गया है। प्रतीक चिन्हों के आवंटन में आयोग ने हर श्रेणी के लिए अलग-अलग प्रतीक चिन्ह भेजा है। क्षेत्र पंचायत के सदस्य अनार, अलाव और आदमी, अंगूठी, आटा चक्की, ईंट, कड़ाही, कांच का गिलास, चकला बेसन, पानी का जहाज, प्रेस, फ्राक, भगौना, कुंआ, केले का पेड़, गुल्ली डंडा, गेंद-हाकी, रेल का इंजन, लड़का-लड़की, लेटर बाक्स, शहनाई, सरौता, सिलाई मशीन, स्टूल, स्लेट, हंसिया, हारमोनियम, चिड़िया का घोंसला, जीप, टार्च, टेबल फैन, टैंक, टोपी, तलवार, दमकल, नारियल, पतंग आदि चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेेंगे।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए यह आवंटित हुए चिंह
प्रधान पद के उम्मीदवारों को अनाज ओसाता हुआ किसान, बांसुरी, बाल्टी, बिजली का खंभा, बिजली का बल्ब, बेंच, भुट्टा, बैलगाड़ी, भवन, मोटर साइकिल, मोमबत्ती, रिंच, लिफाफा, वायुयान, इमली, करनी, कार, किताब, कैमरा, कैरमबोर्ड, कोट, खड़ाऊं, गदा, गले का हार, घंटी, चारपाई, चूड़ियां, छत का पंखा, टेबल लैम्प, टोकरी, डेस्क, ड्रम, तांगा, तोप, त्रिशूल, दरवाजा, धनुष, धान का पेड़, पत्तियां, पहिया, पालकी, पुल, फावड़ा, फुटबाल, फूल और घास, बल्लेबाज, बस, हथौड़ा, आइसक्रीम, आलमारी, ऊन का गोला, कंघा, गुब्बारा, गैस का सिलेण्डर, टमाटर, दीवार घड़ी, प्रेशर कुकर आदि चुनाव चिन्हों के भरोसे रहना होगा। वहीं ग्राम पंचायत सदस्य के उम्मीदवार आम, ओखली, अंगूर, केला, गुलाब का फूल, घड़ा, डमरू, नल, पेन्सिल, फरसा, बन्दूक, बैडमिंटन, ब्रश, ब्लैक बोर्ड, रिक्शा, शंख, सुराही और तम्बू आदि पर ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने दी हिदायत
मौधा। बुधवार को चुनाव चिन्ह आवंटित होने के बाद ब्लाक परिसर में मौजूद प्रत्याशियों को उपजिलाधिकारी सैदपुर विक्रम सिंह ने खर्च करने की निर्धारित सीमा के अन्दर ही चुनाव प्रचार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी सिर्फ 10 हजार रुपये ही खर्च कर सकेंगे। जबकि ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशियों को 75 हजार तक खर्च करने की छूट होगी। वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी डेढ़ लाख रुपये खर्च कर अपना चुनाव प्रचार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed