फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ramugraha had given victory to India by destroying the bunkers: Pramod

रामउग्रह ने बंकरों को ध्वस्त कर भारत को दिलाई थी विजय : प्रमोद

Sun, 23 Nov 2025 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Nov 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ramugraha had given victory to India by destroying the bunkers: Pramod
जखनिया रेलवे परिसर में महावीर चक्र विजेता राम उग्रह पांडेय के बलिदान दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों क
जखनिया। रेलवे परिसर में महावीर चक्र विजेता बलिदानी रामउग्रह पांडेय का 54वां बलिदान दिवस रविवार को मनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेता प्रमोद वर्मा ने कहा कि शहीद राम उग्रह पांडेय भारत-पाक 1971 के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए उस समय के पूर्वी पाकिस्तान के सेना के कई बंकर को ध्वस्त कर भारत को विजय दिलाई थी। उन्होंने कहा कि राम उग्रह पांडेय ने पाकिस्तानी सेना को रौंदते हुए देश के मान, सम्मान, स्वाभिमान को ऊंचा रखने के लिए खुद कंधे पर लांचर लेकर लगातार गोला दागते हुए दुश्मन के सारे बंकरों को नष्ट किया। ऐसे वीर सपूत हमारे देश के पूजनीय है। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा कि बलिदानी राम उग्रह पांडेय ने अपना ही नही बल्कि परिवार व देश का नाम रोशन किया। इनके जैसे वीर सैनिक देश की रक्षा करते हैं, तब देश के आम नागरिक चैन से सो पाते हैं। वहीं पूरा स्टेशन परिसर राम उग्रह पांडेय अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे से गूंज उठा। लोगों ने शहीद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रगान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस मौके पर उमाशंकर यादव, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र पांडेय, दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed