फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rampur-Bachhalpur Pipa Bridge plated sand sand

रामपुर - बच्छलपुर पीपा पुल का प्लेटों पर चढ़ा बालू का रेत

Tue, 26 Apr 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rampur-Bachhalpur Pipa Bridge plated sand sand
रामपुर बच्छलपुरा पीपा पुल पर प्लेट हुआ तितर -बितर। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
रेवतीपुर। क्षेत्र के रामपुर-बच्छलपुर पीपा पुल बदहाल है। एप्रोच और प्लेट उखड़ गए हैं। आए दिन मोटरसाइकिल सवार अनियंत्रित होकर गिर रहे हैं। विभागीय उदासीनता के चलते लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इससे लोगों में आक्रोश बना हुआ है। गंगा पार करने के लिए यहां पीपा पुल लगाया गया लेकिन विभाग की ओर से पुल के मरम्मत को लेकर उदासीनता बरतने से स्थिति बेहद खराब हो गई है। कई बार एप्रोच की मरम्मत की मांग की गई, लेकिन आज तक संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई। जबकि इस पुल से रोजाना सैकड़ों लोग आवागमन करते हैं। किसान इस पुल के माध्यम से से सब्जी, अनाज या अन्य सामान मंडी, बाजारों, मुहम्मदाबाद या अन्य जगहों पर ले जाया जाता है। ऐसे में लोगों को काफी परेशानी हो रही है। किसान राहुल ,विवेक, अमित, शिवम, सोनू ने बताया कि मौसमी फसल तरबूज, ककड़ी, परवल की खेती तैयार है, लेकिन पीपा पुल सही नहीं होने की वजह से बड़े व्यापारियों को माल लाने ले जाने में समस्या हो रही है। लोगों ने संबंधित अधिकारी कर्मचारी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित करते हुए पीपा पुल का एप्रोच ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed