फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ramlal won the title of Mr. Ghazipur-2026 and Sonali won the title of Mr.

Ghazipur News: रामलाल ने मिस्टर तो सोनाली ने जीता गाजीपुर-2026 का खिताब

Mon, 29 Jun 2026 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Ramlal won the title of Mr. Ghazipur-2026 and Sonali won the title of Mr.
लंका मैदान में आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बॉडी बिल्डर। स्रोत- आयोजक
गाजीपुर। शहर के लंका मैदान में शनिवार की देर रात तक जनपद स्तरीय आर्म रैसलिंग एवं मिस्टर गाजीपुर बॉडी बिल्डिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। मुख्य अतिथि डॉ. एके मिश्रा ने दीप जलाकर और फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। आर्म रेसलिंग की प्रतियोगिता के विजेता गौरव सिंह जबकि रामलाल ने मिस्टर गाजीपुर-2026 का खिताब अपने नाम किया। वहीं, महिलाओं की बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता की खिताब सोनाली चौहान ने अपने नाम किया। अंत में 2026 का फिटनेस आइकन का अवार्ड संजय सिंह कुशवाहा एवं पशुराम कुशवाहा को दिया गया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग के महासचिव अमित राय ने बताया कि, आर्म रेसलिंग में गौरव सिंह विजेता और उप विजेता प्रशांत सिंह रहे। देर रात तक आयोजित बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रामलाल ने मिस्टर गाजीपुर-2026 और अमितेश यादव ने मिस्टर मसल्स मैन का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

रेफरी की भूमिका में सुभान अल्लाह अंसारी, तनवीर अहमद, राजेश कुमार, अहमद अंसारी, इम्तियाज अहमद रहे। अंत में तहसीलदार महेश प्रताप सिंह ने सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बॉडी बिल्डिंग फिटनेस एसोसिएशन के डॉ. चंद्रभान चौबे, सरवर डेजी, पुनीत सिंघल, रामप्रवेश प्रतियोगिता का संचालक संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं डॉ राजकुमार चौबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed