फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Ram reigns in Ayodhya: Lahuri Kashi became Rammaya, every house burned lamps

Ghazipur News: अयोध्या में विराजे रामः लहुरी काशी हुई राममय, घर घर जले दीप

Mon, 22 Jan 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ram reigns in Ayodhya: Lahuri Kashi became Rammaya, every house burned lamps
गाजीपुर। अयोध्या में बने भव्य मंदिर में मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लहुरी काशी में उत्साह दिखा। पूरे दिन शहर से लेकर गांव तक रामोत्सव का माहौल रहा। शाम होते ही दीपोत्सव का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

लोग पूरी आस्था से पूजा, अर्चना, रामायण पाठ, सुंदर कांड पाठ, कीर्तन, भजन, प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन जगह-जगह करते दिखे। वही, शाम होते ही दीपोत्सव का आयोजन हर घर में किया गया। देवी मंदिर से लेकर सरकारी कार्यालय तक दीये और झालरों से जगमग हो उठे।
विज्ञापन

अति प्राचीन राम लीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में चार सौ साल पुराने हरिशंकरी स्थित राम चबूतरे और राम सिंहासन के पास अयोध्या में चल रहे कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसके बाद रामलला की आरती की गई और फिर, सुंदरकांड के पाठ का आयोजन किया गया। शाम को दीपोत्सव का आयोजन किया गया। सदर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सकरताली में ग्रामीण महिलाओं द्वारा अति प्राचीन महादेव एवं हनुमान मंदिर पर भजन कीर्तन किया गया। साथ ही प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया तथा भाजपा मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फतेहउल्लाहपुर में विनोद राय द्वारा रविवार को राम-जानकी मंदिर पर अखंड रामायण पाठ उपरांत आज हवन,पूजन प्रसाद वितरण किया गया। खानपुरः क्षेत्र के सभी मंदिरों में स्थानीय लोगों द्वारा साफ सफाई कर सुंदरकांड का पाठ भजन कीर्तन भंडारा का आयोजन किया गया। अति प्राचीन शिव मंदिर बाबा बिछुड़न नाथ महादेव पर भाजपा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष मनीष सिंह ब्राह्मण शिरोमणि रामभद्र पाठक के नेतृत्व में सुंदरकांड का आयोजन भजन कीर्तन मंदिर दीपोत्सव कर भंडारे पर प्रसाद वितरण कराया गया।
सिधौना बाजार स्थित भाजपा वरिष्ठ नेता विजय यादव द्वारा अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खुशी में प्रसाद वितरण और भंडारी का आयोजन किया गया था। गौरी गांव स्थित ग्राम प्रधान नर्सिंग गोस्वामी ने प्राचीन शिवाला मंदिर पर स्वच्छता अभियान चलवा कर साफ सफाई सुंदरकांड भजन कीर्तन शाम को दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। सिद्धनाथ महादेव पर भजन कीर्तन सुंदरकांड रामराज्याभिषेक का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद वितरण कराया गया। गोपालपुर गांव स्थित राम जानकी मंदिर पर 11 किलो लड्डू प्रसाद स्वरूप भेजा गया। गहमरः करहिया गांव में विश्व हिंदू महासंघ के जिला अध्यक्ष जगजीत सिंह की अगुवाई में एक विशाल जुलूस निकला गया। लठठुडीहः पतार गांव में बाबा गंगेश्वर नाथ पर रामायण पाठ, बाबा घटेश्वर नाथ मंदिर पर सुन्दर कांड, गोडउर हनुमान मंदिर पर रामायण पाठ व प्रसाद वितरण मसौनी काली मंदिर पर सुन्दर कांड पाठ ढुढिया शिवमंदिर पर सुंदर कांड पाठ व मां कष्टहरणी मंन्दिर पर रामायण पाठ के साथ भंडारा हुआ। मुहम्मदाबादः महादेवा सोमेश्वर महादेव के मंदिर में सजावट के बाद आचार्य पं अभिषेक तिवारी की देखरेख में पूजन अर्चन और राम नाम कीर्तन हुआ। तिवारी टोला स्थित मनोकामना देव संकटमोचन मंदिर में सुंदर कांड का सामूहिक पाठ व प्रसाद वितरण हुआ। तिवारीटोला विष्णु मंदिर, तहसील परिसर मनोकामना देबी, महरुपुर हनुमान मंदिर, युसुफपुर गंज रामजानकी मंदिर सहित सभी मंदिरों पर राम कीर्तन व प्रसाद वितरण के बाद शाम को दीपोत्सव मनाया गया। औड़िहारः प्रसिद्ध स्नान घाट, पक्का घाट पर स्थित राम लक्ष्मण जानकी मंदिर में नई प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के साथ भव्य आयोजन किया गया। बूढ़ेनाथ महादेव मंदिर स्थित राम जानकी मंदिर की सजावट किया गया। दुबिहांः रामलीला मंच पर, हरदासपुर स्थिति कुल देवी बुढिया माई, कष्टहरणी मंदिर पर सुंदरकांड का पाठ किया गया। रेवतीपुरः गरूआमकसूदपुर, बवाडा,रेवतीपुर, डेढगावां सुहवल ढढनी, नवली,उतरौली, पटकनियां आदि सभी गांवों में श्रीराम की भव्य विशाल शोभायात्रा के साथ ही मंदिरों में विशेष अनुष्ठान पूजा पाठ आयोजित किया गया। गहमरः मां कामाख्या धाम पर सुबह सुंदरकांड के पाठ के पश्चात हरि कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया गया। हनुमान चबूतरा हनुमान मंदिर में सुंदरकांड के पाठ के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। ठाकुरबाड़ी स्थित राम जानकी मंदिर पर राम लक्ष्मण जानकी समेत पांच मूर्तियां की प्राण प्रतिष्ठा की गई। गांव के अतिप्राचीनतम बुढ़वा महादेव मंदिर में भी लाइव प्रसारण के साथ सुंदरकांड का पाठ किया गया।

लोगों ने देखा प्राण प्रतिष्ठा का प्रसारण
जंगीपुर। महाहर धाम परिसर में एलईडी टीवी के माध्यम से लाइव कार्यक्रम किया गया। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने रामलला की आरती की और कहा कि देशभर के संपूर्ण राम भक्तों की प्रतीक्षा आज पूर्ण हो गई। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र नाथ पाण्डेय, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रवीण पटवा,डॉ. प्रदीप पाठक, अनूप जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed