{"_id":"661675bbb2ed6df85e0d7149","slug":"rakesh-tikait-said-chaudhary-charan-singh-should-have-got-bharat-ratna-ten-years-ago-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: किसान नेता राकेश टिकैत बोले, 10 साल पहले ही मिल जाना चाहिए था चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: किसान नेता राकेश टिकैत बोले, 10 साल पहले ही मिल जाना चाहिए था चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न
Wed, 10 Apr 2024 05:12 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 05:12 PM IST
सार
Ghazipur News: गाजीपुर में किसान नेता राकेश सिंह टिकैट ने कहा कि हम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे। बिहार में मंडी व्यवस्था बंद कर दी गई है, वहां बाजार समिति है। बिहार को पूरा लेबर स्टेट बना गया गया है। सरकारें पूरे भारत को भी लेबर देश बनाना चाहती है।
विज्ञापन
राकेश सिंह टिकैत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश सिंह टिकैत ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दस वर्ष पहले देना चाहिए था। क्योंकि उनके जूनियरों को पहले ही यह सम्मान मिल चुका है। ऐसा लगता है सरकार ने ऐसा वोट लेने के बहाने किया है।
विज्ञापन
यह बातें उन्होंने बुधवार को यूनियन के प्रदेश युवा संगठन के अध्यक्ष अनुज सिंह के क्षेत्र के कासिमाबाद तहसील क्षेत्र बहराइच स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों पर शिकंजा कस रही है। हम किसान के माल की लूट नहीं होने देंगे। हम सरकार की गलत नीतियों का विरोध करते रहेंगे। बिहार में मंडी व्यवस्था बंद कर दी गई है, वहां बाजार समिति है। बिहार को पूरा लेबर स्टेट बना गया गया है। सरकारें पूरे भारत को भी लेबर देश बनाना चाहती है। हम इसका विरोध करते रहेंगे।
किसान आंदोलन जो अभी भी चल रहा है उसके संबंध में कहा कि यह सरकार प्रायोजित आंदोलन है। यह आंदोलन पंजाब और वहां की जनता के साथ विशेष कर सिखों को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। यह आंदोलन सरकार के इशारे पर फूट डालो राज करो वाला आंदोलन है। हमारे संगठन से इस आंदोलन का कोई लेना-देना नहीं है।