फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rajyamantri vijay mishra ne banta svikriti patra

धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री ने बांटा लाभार्थियों को स्वीकृृृति पत्र

Wed, 14 Dec 2016 06:59 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो,अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 14 Dec 2016 06:59 PM IST
विज्ञापन
rajyamantri vijay mishra ne banta svikriti patra
शहर के आरटीआई परिसर में समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिव्यांगो को ट्राइकल वितरित करते धमार्थ कार्य राज्य मंत्री विजय मिश्र साथ में जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेंद्र यादव।
शहर के आरटीआई सभागार में शादी अनुदान योजना एवं समाजवादी पेंशन  योजना के लाभार्थियों को स्वीकृृृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पूरे प्रदेश को अपना परिवार समझ कर निरंतर प्रत्येक व्यक्ति के हित के लिए कार्य कर रहे हैं। वह प्रत्येक वर्ग, धर्म एवं जाति के लोगों के उत्थान के लिए निरंतर विकास के नए रास्ते खोल रहे हैं।
विज्ञापन



धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब तबके के लोगों तक सभी सरकारी सुख सुविधाओं को उनके मूल रूप में पहुंचाने एवं उन्हें विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए नई योजनाएं बनाने का कार्य किया है। इस मौके पर जिलाधिकारी संजय कुमार खत्री, मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडेय, समाज कल्याण अधिकारी टीके सिंह, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इंद्रसेन सरोज, जिला पंचायत अध्यक्ष डा. विरेंद्र यादव, सपा उपाध्यक्ष गुलाम कादिर राईनी, दिनेश यादव, राजेश यादव,
विज्ञापन


संतोष यादव, तहसीन अहमद, फिरोज अंसारी, मुख्तार पांडेय, पप्पू कुशवाहा, राजन बिंद, कमलेश बिंद, हरिनाथ यादव, अखिलेश पाठक, लालबहादुर यादव, सुभाष यादव, शमशाद अहमद, सुरेंद्र यादव, मुहम्मद जुल्फेकार, अमजद एवं जहांगीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed