फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajnu won gold in 400 meters race

चार सौ मीटर की दौड़ में सबसे आगे रहे रजनू चौधरी

Mon, 24 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Rajnu won gold in 400 meters race
मध्यप्रदेश एथलेटिक्स महासंघ की ओर से 21 जनवरी को ग्वालियर में पहली आईजीएसएफआई अंडर-19 नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप आयोजित की गई थी। इसमें क्षेत्र के युवराजपुर निवासी रजनू चौधरी 400 मीटर की दौड़ में सबसे आगे रहे थे। महज 54.46 सेकेंड में बाजी मारते हुए उन्होंने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमा लिया। जबकि पंजाब के दिनेश को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले रजनू का चयन पांच-छह फरवरी को होने वाली अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए किया गया है। गांव पहुंचने पर परिजनों सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। मालूम हो कि बीते सात जनवरी को इलाहाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में भी रजनू ने पहला स्थान प्राप्त किया था। इसके बाद यूपी एथलेटिक्स संघ के सचिव चयनकर्ता अंकुश सिंह ने उसके बेहतर प्रदर्शन से प्रभावित होकर उसका चयन मध्यप्रदेश में होने वाली इस चैंपियनशिप के लिए किया था। इस प्रतियोगिता में हरियाणा, पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात, पंजाब आदि राज्यों के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और क्षमता का प्रदर्शन किया। रजनू ने बताया कि उसकी इच्छा अंतरराष्ट्रीय पटल पर प्रदेश एवं देश का नाम रौशन करने की है। उसने इस सफलता का श्रेय अपने कोच गौरव सिंह के साथ ही माता पिता, दोस्तों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed