फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajkumar Pal has once again brought honor to the district.

Ghazipur News: राजकुमार पाल ने फिर बढ़ाया जिले का मान

Sun, 27 Sep 2026 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Rajkumar Pal has once again brought honor to the district.
राजकुमार पाल। स्रोत- परिजन
खानपुर। एशियाई खेल-2026 में जापान को 2-0 से हराकर भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में पहुंचते ही करमपुर के लाल राजकुमार पाल ने एक बार फिर जिले का मान बढ़ाया। जापान के खिलाफ मुकाबले में राजकुमार पाल ने भारतीय टीम के मिडफील्ड में मोर्चा संभाला और गेंद पर नियंत्रण के साथ सटीक पासिंग से टीम के आक्रमण को मजबूती दी।
विज्ञापन

मुकाबले की शुरुआत में जापान ने भारतीय टीम पर दबाव बनाने का प्रयास किया, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने जल्द ही लय हासिल कर ली। भारत ने 15वें मिनट में खाता खोला। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल कर भारत की बढ़त 2-0 कर दी। जापान की टीम अंत तक वापसी नहीं कर सकी और भारत ने मुकाबला अपने नाम कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।राजकुमार पाल के शानदार प्रदर्शन और भारतीय टीम की जीत पर पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह, अनिकेत सिंह, पूजा सिंह, इंद्रदेव राजभर, ध्रुव सिंह, मनोज सिंह, दीपक सिंह और नीलम पाल सहित क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed