फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Rajiv Gandhi strengthened democracy by giving youth a place in politics

Ghazipur News: राजीव गांधी ने युवाओं को राजनीति में स्थान देकर लोकतंत्र को मजबूत किया

Thu, 21 Aug 2025 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Rajiv Gandhi strengthened democracy by giving youth a place in politics
राजीव गांधी की जयंती मनाते कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता। कांग्रेस
गाजीपुर। भारत रत्न, दूरसंचार क्रांति के जनक पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती सद्भावना दिवस के रूप में सकलेनाबाद स्थित कैंप कार्यालय पर बुधवार को मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। भाईचारे, शांति एवं एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि राजीव गांधी ने भारत को आधुनिक तकनीक और सूचना-प्रौद्योगिकी की राह पर अग्रसर किया। उन्होंने युवाओं को राजनीति में स्थान देकर लोकतंत्र को मजबूत किया। एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि आज जब नफरत फैलाने वाली राजनीति चरम पर है, तब राजीव गांधी की सद्भावना की नीति ही देश को जोड़ने का मार्ग दिखाती है। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मारकंडेय सिंह ने कहा कि पंचायत राज व्यवस्था और सत्ता के विकेंद्रीकरण का सपना राजीव गांधी ने ही साकार किया। आज की सरकार सिर्फ़ सत्ता बचाने के लिए समाज को बांटने में लगी है, जबकि राजीव गांधी ने समाज को जोड़ने का काम किया। जिला प्रवक्ता अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि भाजपा की सरकारें धर्म और नफरत की राजनीति में उलझाकर जनता की असली समस्याओं से ध्यान भटकाना चाहती हैं जबकि पूर्व प्रधानमंत्री ने हमेशा विकास, तकनीकी प्रगति और सामाजिक सद्भाव को सर्वोपरि रखा। कार्यक्रम में अजय सिंह, ज्ञानप्रकाश सिंह, राजीव सिंह, रामनगीना पांडेय, चंद्रिका सिंह, मंसूर जैदी, इरफान अंसारी, कुसुम तिवारी, महबूब निशा, अखिलेश यादव, आशुतोष गुप्ता, दिव्यांशु पांडेय, सदानंद गुप्ता, राजेश उपाध्याय, संजय गुप्ता, श्याम नारायण कुशवाहा, सुमन चौबे, सीमा विश्वकर्मा, पारस उपाध्याय आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर खालिसपुर गांव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed