{"_id":"68754a60979bc0774f05475b","slug":"raised-voice-against-the-case-filed-against-10-workers-including-the-state-president-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-135961-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्रदेश अध्यक्ष सहित 10 कार्यकर्ताओं पर मुकदमे के खिलाफ उठाई आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्रदेश अध्यक्ष सहित 10 कार्यकर्ताओं पर मुकदमे के खिलाफ उठाई आवाज
विज्ञापन
गाजीपुर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों वाराणसी में जनसमस्याओं को उजागर किया था। प्रदेश अध्यक्ष सहित 10 कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमे के खिलाफ जिला एवं शहर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई।
जिला मुख्यालय पर शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में और जखनिया तहसील पर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित पत्रक एसडीएम को साैंपा। साथ ही मुकदमों को वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस प्रदेश सचिव और जनपद प्रभारी फसाहत हुसैन बाबू ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय वाराणसी में सावन मास में श्रद्धालुओं को सरकारी घोषणानुसार दी जा रही फर्जी सुविधाओं की पोल खोल रहे थे।
विज्ञापन
इससे भाजपा सरकार बौखला गई और फर्जी मुकदमों के माध्यम से कांग्रेस की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा प्रदेश अध्यक्ष सहित 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया। सरकार के इस कदम की निंदा करते हैं और फर्जी मुकदमों को तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग करते हैं।
जिलाध्यक्ष सुनील राम और शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराध चरम पर है और सरकार पूरी तरह असफल है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि प्रदेश अध्यक्ष समेत सभी 10 कार्यकर्ताओं पर दर्ज फर्जी मुकदमों को सरकार तत्काल प्रभाव से वापस ले और सावन में श्रद्धालुओं को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच कर उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाए।
पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे एवं आईसीसी रविकांत राय ने कहा कि यह सरकार हिंदुओं की हितैषी बनती है और सावन में पवित्र काशी में दी जाने वाली सुविधाओं में भी घपला कर रही है। इसकी कथनी करनी को कांग्रेस उजागर कर रही है तो डर कर फर्जी मुकदमा कर रही है, जो गलत है।
पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कंडेय सिंह ने कहा कि सरकार डरती है तो फर्जी मुकदमा करती है। मुकदमा वापस नहीं होगा तो आंदोलन को धार देने का काम होगा। इस अवसर पर बटुक नारायण मिश्र, अजय कुमार श्रीवास्तव, ज्ञान प्रकाश सिंह, देवनारायण सिंह, चंद्रिका सिंह, हामिद अली, अरविंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।