फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   rain water

मौसम: धूप से परेशानी, छांव से मिली राहत

Wed, 07 Aug 2019 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
rain water
गाजीपुर। बुधवार सुबह भी मौसम में खेल शुरू हो गया है। कभी अचानक काली घटाएं छा जा रही थी, तो कभी धूप निकल जा रही है। बदली छाने पर जहां लोग गर्मी और उमस से राहत महसूस करते रहे, वहीं धूप निकलने पर परेशान भी हो रहे थे। मौमस के इस खेल में एकाध बार बूंदा-बांदी भी हुई।
विज्ञापन

इस वर्ष मौसम की माया लोगों की समझ से परे होती जा रही है। करीब एक माह से भीषण गर्मी और उमस के बीच धूप-बदली का खेल चल रहा है। आलम यह है कि कभी तेज धूप के बीच अचानक घनघोर काली घटाए छा जा रही है तो कभी इसी बीत चमकीली धूप निकल जा रही है। बदली के बीच कई बार बादलों का गड़गड़ाहट भी शुरू हो रही है। इससे लोग यह अंदाजा लगाने लग रहे हैं कि आज जरूर झमाझम बारिश होगी, लेकिन इसी बीच हल्की बूंदा-बांदी होने के तुरंत बाद तेज धूप निकल जा रही है। खास बात यह है अधिकांश ऐसा हो रहा कि नगर में चमकीली धूप रह रही तो कई ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। कभी-कभी नगर के किसी मुहल्ले में बारिश हो रही है तो दूसरे मुहल्ले में धूल उड़ रही है। बीते दिनों की तरह बुधवार की सुबह से भी धूप और छाव का खेल शुरू हो गया।
विज्ञापन

इसी बीच दोपहर करीब एक बजे शहर के साथ ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में करीब पांच मिनट तक बूंदा-बांदी हुई। इसके बाद भी धूप निकल गए। बूंदा-बांदी से जहां मौसम में कुछ नमी आई, वहीं धूप निकलने से पुन: तपन का प्रभाव बढ़ गया। मौसम के इस खेल के बीच बदली छाने पर जहां लोगों को राहत मिलती रही। वहीं धूप निकलने परेशानी बढ़ती रही। लोग चर्चा करते रहे कि इव वर्ष सावन माह बीतने को है, लेकिन अभी तक अच्छी बारिश नहीं हुई। शायद इंद्रदेव सावन माह के बारिश का कोटा, भादव में पूरा करें। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग अब-तब शानदार बारिश होने का कयास लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed