फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The guest house where PM stays in Banaras, now the same will be there in Ghazipur too, Lt. Governor Manoj Sinh

Ghazipur: बनारस के जिस गेस्ट हाउस में रुकते हैं PM, अब गाजीपुर में भी वैसा, उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने दी बधाई

Tue, 19 Nov 2024 05:30 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 19 Nov 2024 05:30 PM IST
सार

गाजीपुर सिटी स्टेशन पर अतिथि गृह एवं कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन के मौके पर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर से मऊ की रेल कनेक्टिविटी पहले से ही बेहतर है। हर रेल रूट पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। रेलगाड़ियों का आवागमन भी बढ़ चुका है। जिससे यातायात सुगम है।

विज्ञापन
The guest house where PM stays in Banaras, now the same will be there in Ghazipur too, Lt. Governor Manoj Sinh
विश्राम गृह के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि मेरे गाजीपुर से जाने के बाद गाजीपुर- मऊ रेलखंड परियोजना कुछ समय के लिए स्थगित कर दी गई थी। उसका कारण यह बताया गया कि गाजीपुर से मऊ की रेल कनेक्टिविटी पहले से ही बेहतर है। भारत सरकार के वर्तमान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का विशेष रूप से आभार व्यक्त करना चाहता हूं कि पिछला बजट जो देश की संसद ने पारित किया। उसमें दोबारा से इस रेलखंड के बजट की स्वीकृति दी गई है।

विज्ञापन


रेलवे का यह स्वर्णिम काल चल रहा है। 2014 से पहले रेलवे में जो निवेश हुआ था। वह बहुत ही कम था।  वह  गाजीपुर सिटी रेलवे स्टेशन स्थित "अतिथि विश्राम गृह एवं कम्युनिटी सेंटर" के उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूरे देश का छोड़िए केवल पूर्वांचल की बात करें तो आज यहां पहले से बहुत ही बेहतर स्थिति है। हर रेल रूट पर दोहरीकरण और विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। रेलगाड़ियों का आवागमन भी बढ़ चुका है। जिससे यातायात सुगम है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी जब वाराणसी आते थे तो डीएलडब्लू के रेलवे अतिथि गृह में रुकते थे। मैं भी कई बार उसमें रुका था तो मुझे लगा कि क्या गाजीपुर में भी ऐसा विश्राम गृह बन सकता है? इसके बाबत मैंने रेल विकास निगम लिमिटेड के अधिकारियों से इसकी चर्चा की कि आप लोग इतनी बड़ी परियोजनाओं पर यहां काम कर रहे हैं यदि कभी प्रधानमंत्री जी यहां रुकने के लिए आ जाए, तो गाजीपुर में वह रुके तो उनको यह न लगे कि गाजीपुर में उनके लायक कोई जगह नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज मैं रेल विकास निगम लिमिटेड के प्रति आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने एक उत्कृष्ट और शानदार रेलवे अतिथि गृह और कम्युनिटी सेंटर का निर्माण पूरा किया है। इसके लिए वह बधाई के पात्र भी है और मुझे बहुत खुशी है कि इसका शिलान्यास भी मैंने किया था। जो आज पूर्ण हुआ। उन्होंने रेल विकास निगम लिमिटेड की प्रशंसा करते हुए कहीं की यह रेल मंत्रालय का एक महत्वपूर्ण अंग है। एक घटना की चर्चा करते उन्होंने बताया कि जब वह रेल राज्यमंत्री थे तो अंग्रेजी के एक बड़े अखबार की पत्रकार जो बैंगलोर से आई थी।


उनके साथ गाजीपुर में थी। उन्होंने रास्ते में यात्रा के दौरान शौचालय जाने की इच्छा व्यक्त की। इस पर उन्होंने गाजीपुर स्थित महिला महाविद्यालय में आरवीएनएल द्वारा बनाए हुए कम्युनिटी टॉयलेट का उपयोग किया। जिसके बाद उस पत्रकार ने प्रतिष्ठित अंग्रेजी के अखबार में लिखा कि जैसे शौचालय गाजीपुर में है वैसे शौचालय बैंगलोर में नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed