फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   railway

कब्जा न दिलाए जाने से अधर में लटक सकती है परियोजना

Wed, 05 May 2021 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
railway
सुहवल। ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड परियोजना के विस्तारीकरण के मामले में सक्षम न्यायालय के द्वारा दाखिल आर्बिटेशन के मामले में अभी तक निर्णय न देने से काश्तकारों में उहापोह की स्थिति है। दूसरी तरफ जमीनों पर कार्यदायी संस्था को कब्जा न दिलाए जाने से परियोजना अधर में लटकी है। ऐसे में क्षेत्रीय लोगों सहित रेलवे और कार्यदायी संस्था में प्रशासन की उदासीनता को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। बीते अप्रैल माह के प्रथम सप्ताह में परियोजना के बाबत केंद्र सरकार की संचालित परियोजना एवं प्रगति पोर्टल के नोडल अधिकारी प्रदेश के मुख्य सचिव एवं केंद्रीय उद्योग संवर्द्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग के सचिव गुरुप्रकाश के नेतृत्व में रेलवे, राजस्व के अधिकारियों संग बैठक कर अब तक हुए कार्यों की समीक्षा के दौरान उक्त आला अधिकारियों ने डीएम तथा एडीएम से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जानकारी हासिल की थी। निर्देश दिया था कि आर्बिटेशन का अविलंब निस्तारण करने के साथ ही कार्यदायी संस्था को जमीन पर कब्जा दिलाया जाए, जिससे परियोजना किसी भी सूरत में प्रभावित न होने पाए। मुख्य परियोजना प्रबंधक विकास चंद्रा ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण तथा पंचायत चुनाव के चलते मामले के निस्तारण में देरी हो रही है। उन्होंने बताया कि इसके जल्द निस्तारण के लिए प्रयास जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed