फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   railway

चार माह तक दिलदारनगर-ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर रहेगा मेगा ब्लाक

Wed, 10 Mar 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
railway
सुहवल। ताड़ीघाट-मऊ रेलखंड के विस्तारीकरण परियोजना के तहत सोनवल गांव के पास बन रहे नए रेलवे स्टेशन एवं अन्य निर्माण कार्यो को गति प्रदान करने की कवायद तेज कर दी गई है। इसके लिए आरवीएनएल ने मार्च माह के अंतिम सप्ताह से अगले चार माह तक मेगा ब्लाक लेने का निर्णय लिया है। यह प्रक्रिया पूरी होने तक ब्रांच लाइन पर पैसेंजर ट्रेन का संचालन जुलाई माह तक ठप रहेगा। परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने का दबाव कार्यदायी संस्था पर बढ़ता जा रहा है। निर्माणाधीन स्टेशन एवं नहर के पास रेल पुलिया का भी निर्माण किया जाना है। मेगा ब्लाक के दौरान सबसे पहले दिलदारनगर से ताड़ीघाट ब्रांच लाइन पर सोनवल लेवल क्रासिंग से 13 नंबर पुलिया तक रेल पटरी को निकाला जाएगा। इसके बाद क्रमवार स्लीपर को हटाए जाने के बाद मिट्टी फिलिंग, रोल के बाद ब्लैंकेटिंग, फिर ब्लास्टिंग लेवलिंग के बाद स्लीपर बिछाए जाने के उपरांत ट्रैक लगाया जाएगा। साथ ही ओएचई हाईटेंशन विद्युत खंभा तार को भी हटाकर नए जगह शिफ्ट किया जाना है। इस पूरी प्रक्रिया को पूरा करने में जुलाई तक का समय लग सकता है। इसके बाद ही ट्रेन का परिचालन शुरु हो सकेगा। इस संबंध में आरवीएनएल के परियोजना प्रबंधक सत्यम कुमार ने बताया कि परियोजना को समय से पूरा करने के लिए ब्रांच लाइन के सोनवल रेलवे क्रासिंग से पुलिया तक डिस्मेंटलिंग का काम हो सके इस कारण चार माह का मेगा ब्लाक लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed