फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   railway

भदौरा रेलवे स्टेशन पर हो ट्रेनों का ठहराव

Sat, 09 Jan 2021 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
railway
भदौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ठहराव को लेकर स्टेशन अधीक्षक को पत्रक सौंपते उद्योग व्यापार मंडल के ? - फोटो : GHAZIPUR
सेवराई। उद्योग व्यापार मंडल के नेतृत्व में व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भदौरा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने के लिए स्टेशन अधीक्षक को पत्रक सौंपा। दिए गए पत्रक में बताया कि कोविड-19 काल में बंद ट्रेनों का परिचालन शुरू होने के बावजूद भदौरा रेलवे स्टेशन पर उसका ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया है। अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बताया कि भदौरा रेलवे स्टेशन टिकट बिक्री में तीसरा स्थान रखता है। इसके साथ ही आसपास के दर्जनों गांव के सैकड़ों लोग सेवराई तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालय और अस्पताल के दर्जनों अधिकारी, कर्मचारी प्रतिदिन यात्रा करते हैं। पत्रक के माध्यम से सभी ने भदौरा रेलवे स्टेशन पर पुन: फरक्का एक्सप्रेस पटना कोटा एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। इस बाबत स्टेशन अधीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि पत्रक को संबंधित उच्चाधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा। इस मौके पर छात्र नेता विपुल सिंह, राजू खान, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि हरिजी, गुड्डू अग्रहरि, दिनेश अकेला, पिंटू श्रीवास्तव, पंकज रौनियार, धर्मदेव कुशवाहा, रामअवध कुशवाहा, त्रिलोकी गुप्ता एवं अनिल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed