{"_id":"5f884d738ebc3e9b83377dcc","slug":"raid-raids-five-people-picked-up-ghazipur-news-vns55295162","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच लोगों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताबड़तोड़ छापेमारी, पांच लोगों को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौधा। सैदपुर देवचंदपुर पेट्रोल पंप पर बुधवार की देर रात किसान त्रिभुवन नारायण सिंह की हत्या के मामले में पुलिस टीम ने एसपी के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापेमरी शुरू कर दी है। करीब पांच लोगों को पूछताछ के लिए भी उठाया है। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। जनपद की स्वाट समेत पांच टीम हत्यारों की धर-पकड़ में जुटी है।
वारदात को गंभीरता से लेते हुए एसपी डा. ओमप्रकाश सिंह ने तेज-तर्रार पुलिस इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की। इसमें स्वाट टीम के अलावा सैदपुर कोतवाली, करंडा, खानपुर और नंदगंज की भी पुलिस टीम शामिल हैं। घटना स्थल से लेकर गांव तक भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। इसमें एक कंपनी पीएसी, चार थानों की फोर्स और क्यूआरटी भी मौजूद हैं। गांव और पेट्रोल पंप पर आने-जाने वाले पर पुलिस द्वारा नजर रखी जा रही है। बुधवार की रात हुई घटना के बाद से ही पुलिस टीम दो नामजद आरोपियों के घर पर जहां ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है, वहीं अज्ञात हत्यारों को भी लगभग चिह्नित किया जा चुका है। इन्हें दबोचने के लिए इनके सहोगियों और करीबियों को उठाने का क्रम भी शुरू हो चुका है। एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि पुलिस टीम लगी हुई हैं, जल्द ही हत्यारोपी गिरफ्तार होंगे। अज्ञात बदमाशों को भी चिह्नित कर लिया गया है। कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ की जा रही है।