फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Raghunathay Nathay Sitaaya: Pataye Namah...that is, I bow to Raghunath, the Lord and Lord of Sita ji.

रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:...यानी रघुनाथ, प्रभु और सीता जी के स्वामी को वंदन करता हूं।

Mon, 22 Jan 2024 03:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:27 AM IST
विज्ञापन
Raghunathay Nathay Sitaaya: Pataye Namah...that is, I bow to Raghunath, the Lord and Lord of Sita ji.
गाजीपुर। अयोध्या में रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से उल्लास, उत्साह और उमंग का संचार होने से जिला राममय हो चुका है। मंदिरों से श्रीरामचरित मानस की चौपाई सुनाई दे रही हैं तो बाजार भगवा झंडाें से पटा गया है। सरकारी और सार्वजनिक भवनों पर झालरों की रंग-बिरंगी रोशनी अनुपम छटा बिखेर रही है। युवा से लेकर वृद्ध हर पल के साक्षी बनने की तैयारी में हैं तो बच्चे भी इससे दूर नहीं होना चाह रहे हैं। सामर्थ्य के अनुरूप बच्चों ने भी 22 जनवरी के ऐतिहासिक पल को यादगार बनाने और राम की भक्ति में डूबने की तैयारी में पूरे मनयोग से जुट चुके हैं। ज्यादातर जगहों में राममय वातावरण के बीच लोग मां सीता और भगवान श्रीराम को का जयकारा लगाते हुए प्रणाम करते दिखे। इसी तरह का नजारा कासिमाबाद विकास खंड के महड़ौर गांव में दिखा। 20 से 25 बच्चों ने गांव में ही भव्य पंडाल बनाकर भगवान राम, माता जानकी, भईया लक्ष्मण और हनुमान की पूजा की तैयारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

भगवा झंडा दिखाकर अयोध्या के लिए बसों को किया गया रवाना
रोडवेज डिपो से रविवार को अयोध्या के लिए बसें सजधजकर रवाना हुईं। अयोध्या जाने वाली बसों को फूल-मालाओं से सजाया गया था। बसों के अंदर रामधुन और भक्ति गीत बज रहे थे। भक्तिपूर्ण माहौल में यात्री अयोध्या तक की सफर का आनंद लिए। वहीं रोडवेज डिपो के स्टेशन इंचार्ज अशोक पांडेय ने भगवा झंडा दिखाकर अयोध्या के लिए बस को रवाना किया। जिला मुख्यालय से अयोध्या रूट के लिए कुल तीन बसों का संचालन किया गया। दस बसें रिजर्व हैं। लेकिन, यात्रियों की आमद नहीं होने के कारण इन बसों के संचालन की नौबत नहीं आई। बसों के अंदर रामधुन संग विभिन्न प्रकार के भक्ति गीतों का प्रसारण किया जा रहा है।
विज्ञापन


राम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दुल्लहपुर क्षेत्र के जलालाबाद गांव में स्थित श्री राम जानकी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। काशी-अयोध्या से आए विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बाद भगवान राम, लक्ष्मण, जानकी, हनुमान की प्रतिमा का स्पर्श कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू किया गया। वहीं स्पर्श यात्रा निकाली गई। इस मौके पर सदर विधायक जयकिशन साहू, राम अवध मौर्य, सुरेश साहू, संतोष गुप्ता, मधुसूदन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्व हिंदू परिषद ने निकाली शोभायात्रा
जमानिया में विश्व हिंदू परिषद की ओर से रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संघ विचार परिवार के साथ हिंदू जनमानस‚ क्षत्रिय महासभा और पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। शोभायात्रा में राम–सीता की झांकी निकाली गई। विहिप के कोषाध्यक्ष राकेश सिंह ने यात्रा पूजा अर्चना कर शोभायात्रा को राम जानकी मठ लमुई गांव से प्रारंभ किया।


जेल में बंदियों ने मनाया भगवन राम का चित्र
कारागार परिसर स्थित मंदिर व कारागार परिसर में सफाई अभियान के साथ सुंदर कांड का पाठ किया गया। इसके बाद चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता कराई गई, इसमें 50 बंदियों ने प्रतिभाग करते हुए भगवान श्रीराम के प्रतिमा पर चित्रकला और प्रभु के जीवन दर्शन पर निबंध लिखकर अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed