फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Quarantine is being done to 1699 laborers living in different placesQuarantine is being done to 1699 laborers living in different places

जगह-जगह रह रहे 1699 मजदूरों को किया जा रहा क्वारंटीन

Tue, 31 Mar 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Quarantine is being done to 1699 laborers living in different placesQuarantine is being done to 1699 laborers living in different places
गाजीपुर। जिले में आ रहे बाहरी लोगों को जगह-जगह रोक दिया गया है। गाजीपुर, मुहम्मदाबाद, सिखड़ी, दिलदारनगर, कासिमाबाद आदि स्थानों पर करीब 1699 मजदूरों, उनके परिवारों के लोगों को रखा गया। मंगलवार को भी करीब चार सौ लोगों को रोका गया। पहले इनकी स्क्रीनिंग की गई तथा बाद में जरूरी निर्देश दिया गया। सभी लोग लॉकडाउन तक यहीं रहेंगे।
विज्ञापन

शहर के स्वामी सहजानंद पीजी कालेज, गीतांजलि, रायल पैलेस सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 272 लोगों को ठहराया गया है। मंगलवार को भी इनकी स्क्रीनिंग की गई और जांच की गई। सुबह एवं शाम को खाने का पैकेट दिया जा रहा है। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज सिखड़ी में प्रशासन ने 443 महिला, पुरुष एवं बच्चों को रखा हुआ है। रात में ही जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों ने राजस्व कर्मचारियों एवं प्रधानों के सहयोग से टेंट हाउस से गद्दा, रजाई, मैट की व्यवस्था की। सभी लोगों की स्क्रीनिंग की गई। एक कक्ष में 30 से 50 लोगों को रखा गया है। क्वारंटीन किए गए लोग गाजीपुर जिले के अलग- अलग गांवों के रहने वाले हैं। मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार 150 लोगों को शहीद स्मारक राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबाद में ठहराया गया है। मंगलवार को सुबह एवं शाम को नाश्ता, भोजन की व्यवस्था की गई। समय-समय पर अधिकारी इनकी देखरेख करते देखे गए। हालांकि यह लोग इसी जिले के हैं लेकिन उन्हें घर नहीं जाने दिया जाएगा इसका सख्त निर्देश है। कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार कुल 87 मजदूरों को कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल में ठहराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर रखे हुए है। सभी के खाने-पीने एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

लापरवाही में नोएडा से आए युवक के परिजन चिह्नित
गाजीपुर। मनिहारी ब्लाक के रामपुर जीवन गांव में नोएडा से आए एक व्यक्ति की सूचना न दिए जाने पर ग्राम प्रधान सहित परिजनों की लापरवाही पाएं जाने पर चिह्नित किया गया है। यह व्यक्ति सोमवार को ही गांव आ गया और घर में जाकर रहने लगा। बाद में किसी ने पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकों ने बताया कि यह बड़ी लापरवाही है। वह व्यक्ति जितने लोगों से मिला है, उन सबकी जांच की जाएगी। ताजपुर डेहमा संवाददाता के अनुसार, गोसलपुर गांव निवासी चंद्रशेखर मुंबई से पहुंचा तो तत्काल इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे अस्पताल भेजवाया जहां स्क्रीनिंग की गई।

लाकडाउन में फंसे लोगों के बस से सैदपुर में पहुंचने पर स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।

लाकडाउन में फंसे लोगों के बस से सैदपुर में पहुंचने पर स्क्रीनिंग करते चिकित्सक।- फोटो : GHAZIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed