फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Put his hand in the hole to take out a marble, died due to snake bite

Ghazipur News: कंचा निकालने के लिए बिल में डाला हाथ, सांप के डसने से मौत

Thu, 01 Aug 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Put his hand in the hole to take out a marble, died due to snake bite
कासिमाबाद। बरेसर थाना क्षेत्र के हाजीपुर बरेसर खास गांव में मंगलवार की देर शाम सर्पदंश से एक बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हाजीपुर बरेसर खास गांव निवासी कार्तिक (8) भाई-बहन के साथ देर शाम घर के दरवाजे पर खेल रहा था। खेलते- खेलते एक गोली (कंचा) बिल में चली गई। कार्तिक गोली को अंगुली डालकर निकालने लगा। गोली निकालते समय बिल में पहले से मौजूद सांप ने उसकी अंगुली में काट लिया। कार्तिक ने मां को अंगुली दिखाई। मां निशा देवी पड़ोसियों के सहयोग से उसे परजीपाह मिशन अस्पताल ले गई। वहां से उसे मऊ स्थित फातिमा अस्पताल रेफर कर दिया गया। फातिमा ले जाते समय रास्ते में बालक की मौत हो गई। मृतक के पिता शंकर बिंद महाराष्ट्र में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। बालक की मौत के बाद मां निशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है । ग्रामीण परिजनों को सांत्वना देने में जुटे रहे। इधर, पुत्र के मौत की जानकारी मिलते ही पिता भी महाराष्ट्र से गांव के लिए रवाना हो गए। बरेसर थानाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed