फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Public service operators opposed the recruitment

जनसेवा संचालकों ने भर्ती का किया विरोध

Thu, 29 Jul 2021 10:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Public service operators opposed the recruitment
ग्राम पंचायत में हो रहे कम्प्यूटर आपरेटरों की भर्ती का विरोध करते हुए जनसेवा संचालकों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। साथ ही मांग किया कि भर्ती प्रक्रिया में कामन सर्विस सेंटर के संचालकों को मौका दिया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप अपनी बात रखी। इस पर डीएम ने आश्वासन दिया कि आप की समस्या शासन तक पहुंचाई जाएगी। जिलाध्यक्ष शहजाद अंसारी ने कहा कि निरक्षरों के हाथों हाईटेक ग्राम सचिवालय की कमान सौंपने की तैयारी सरकार कर रही है, जो होने नहीं दिया जाएगा। बीते पांच- दस साल से लगातार सरकारी योजना तकनीक से ग्रामीणों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। जनसेवा केंद्र से आयुष्मान कार्ड, आधार संशोधन , आर्थिक जन गणना अन्य कई प्रकार के सेवा नि:शुल्क प्रदान कर रहे हैं और इस भर्ती में अपने सिर्फ इंटर और हाई स्कूल के मेरिट के आधार भर्ती पात्रता रखा गया है। जो पद के अनुकुल नहीं है। इसकी पात्रता कम्प्यूटर और तकनीक में निपुण कुशल शिक्षा के आधार पर होनी चाहिए। इस भर्ती पर सरकार पूर्ण विचार जब तक नहीं करेगी, तब तक हम लोग अनिश्चितकाल तक धरना पर रहेंगे और कोई भी कार्य नहीं होगा। इस मौके पर उत्कर्ष तिवारी, अशोक यादव, राकेश जायसवाल, शैलेंद्र, दिलीप, दिनेश भारद्वाज, चंदन, राजेश, धनराज, अमित मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed