फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Public distured

500 और 1000 के नोट पर प्रतिबंध से अफरा-तफरी

Wed, 09 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 09 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Public distured
चिप की खबर गलत - फोटो : self
मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे तक जनपद का वातावरण पूरी तरह शांत था। अधिकांश लोग घर पहुंच गए थे, तो कुछ बाजार में थे। इसी बीच टीवी चैनलों के माध्यम से पीएम नरेंद्र मोदी की 500 और 1000 की नोट पर प्रतिबंध की घोषणा सुनते ही लोग सन्न रह गए। इस बात की खबर लगते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फिर क्या था, जिसके पास भारी मात्रा में नोट थे, वह उल्टे पांव इसे जमा करने के लिए एटीएम पर पहुंच गया।  रात 12 बजे तक जिन लोगों ने रुपये जमा कर दिए उन्होंने राहत की सांस ली। लेकिन जो जमा नहीं कर पाए, वे दूसरे दिन भी परेशान रहे। इन नोटों पर प्रतिबंध लगाने का खासा असर  बुधवार को दिखा। कई लोगों का कारोबार ठप रहा।
विज्ञापन

देश की अर्थव्यवस्था पर नकली नोट, काले धन और भ्रष्टाचार के नकारात्मक असर को खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 के नोटों को बंद करने की घोषणा ने आम और खास आदमी की बेचैनी बढ़ा दी है। सामान्य लोगों की परेशानी इस बात से बढ़ गई कि उन्हें पैसा जमा करने के लिए बैंक तक जाना पड़ेगा, वहीं जिनके पास अधिक धन था, वह इस सोच में पड़ गए कि अगर कई किश्तों में भी भारी मात्रा में पैसा जमा करेंगे तो बैंक के लेखा-जोखा में वह टैक्स के दायरे में आ जाएंगे। ऐसे लोग यह सोच कर परेशान हैं कि आखिरकार अपने पैसे को किस तरह से सुरक्षित करें। वह बैंक के अधिकारियों के साथ ही अन्य लोगों से इसके लिए राय-मशविरा करते रहे । बैंक और एटीएम खुलने पर किस तरीके से वह अपने पैसों को बैंकों में जमा करेंगे तथा इनकम टैक्स के दायरे में न आए और पैसा सुरक्षित रहे इसका रास्ता तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

रात में जैसे ही पांच और एक हजार नोट पर प्रतिबंध लगने की खबर आई, जिनके पास ज्यादा नोट थे, वे इसे जमा करने के लिए शहर के मिश्रबाजार स्थित स्टेट बैंक की शाखा में पहुंच गए। भीड़ की वजह से लाइन लग गई। लाइन में खड़े उन लोगों को उस समय निराशा हुई, जब ठीक रात 12 बजे एटीएम ने काम करना बंद कर दिया। इसके लोगों को बिना पैसा जमा किए ही निराश लौटना पड़ा। कुल मिलाकर जो लोग कल तक घरों में एक हजार और पांच का लाखों रुपए का नोट रखकर इस बात का गुमान कर रहे थे कि उनके पास पैसा है, पीएम मोदी के फरमान के बाद उनका ही पैसा उन्हें परेशान करने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed