फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pt. Janeshwar was the strong pillar of socialism

समाजवाद के मजबूत स्तंभ थे पं. जनेश्वर

Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Pt. Janeshwar was the strong pillar of socialism
समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर शनिवार को सपा कार्यालय समता भवन में माल्यार्पण के बाद विचार गोष्ठी हुई। इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही लोकतंत्र की रक्षा करने, गैर बराबरी समाप्त करने और समाजवाद की विरोधी भाजपा सरकार को सत्ता से हटाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

गोष्ठी में जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ और समाजवाद के पुरोधा थे। उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया। उनके मन में गरीब, कमजोर और पीड़ितों के लिए करुणा थी। उन्होंने अन्याय, शोषण, अत्याचार, भेदभाव, छुआछूत और पूंजीवाद के खिलाफ आजीवन संघर्ष किया। वह कहा करते थे कि गरीबों के आंसू पोछना ही सच्चा समाजवाद है। वे छुआछूत को पूरे देश के लिए कलंक मानते थे। आंदोलन और संघर्ष उनके जीवन के मूल मंत्र थे। कहा कि वह सामाजिक और राजनीतिक जीवन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के पैरोकार रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर चौथी यादव, सदानंद यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, रामलाल प्रजापति, दिनेश यादव, सिंकदर कनौजिया, संग्राम बिंद, संतोष यादव, रामाशीष यादव, हरवंश यादव, रामनगीना यादव, बैजू यादव, ग्यासुद्दीन अहमद, पवन यादव, उपेंद्र यादव, सदानंद यादव, आनंद यादव आदि उपस्थित थे। गोष्ठी का संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed