फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Provided information on Good Touch and Bad Touch

गुड टच और बैड टच की जानकारी प्रदान की

Sat, 17 Oct 2020 06:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Provided information on Good Touch and Bad Touch
गाजीपुर। नवरात्र के दौरान नारी सम्मान और सुरक्षा के लिए शनिवार से मिशन नारी शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत जिला स्तर पर आनलाइन शुरू की गई। पहले दिन ब्लाक में तैनात महिला नोडल अधिकारियों को हेल्पलाइन नंबर और गुड टच और बैड टच की जानकारी प्रदान की गई। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा हरिश्चंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रत्येक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात सुगमकर्ता, प्रधानाध्यापक और शिक्षक प्रति दिन दस-दस अभिभावकों को बुलाकर मिशन के संबंध में जानकारी देंगे। ब्लाक स्तर पर नोडल, मीना मंच की एसआरजी, मिशन प्रेरणा, एसआरजी, एआरपी के माध्यम से अभिभावकों को जानकारी कराई जाएगी। ब्लाक स्तर पर डीआरजी सदस्यों को नोडल नामित किया गया है। नोडल सदस्य खंड शिक्षा अधिकारियों के नियंत्रण में कार्य करेंगे। शनिवार को जिन नोडल अधिकारियों ने आनलाइन जुडकर कार्यक्रम में भाग लिया उनमें सरिता यादव, सोनी गुप्ता, हिमानी चौधरी, अर्शी हुसैन, दुर्गेश कुमारी, रीतू राय, खातेमुन निशा, अर्चना श्रीवास्तव, सुभन चौहान, प्रियंका मौर्य, प्रीति सिंह, शीला सिंह शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed