{"_id":"6a908d03fc906c7b9406cfcf","slug":"protest-registered-by-bathing-in-a-deep-pit-located-on-the-primary-school-premises-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-159064-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने गहरे गड्ढे में नहाकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: प्राथमिक विद्यालय परिसर में बने गहरे गड्ढे में नहाकर जताया विरोध
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय चक अब्दुल बहाव के परिसर में बने गड्ढे में नहाकर विरोध जाहिर करते समाजसेवी ब्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। समग्र विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजभूषण दूबे बृहस्पतिवार को अपने दो सहयोगियों के साथ सदर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चक अब्दुल बहाव के परिसर में पहुंचे।
उन्होंने विद्यालय के जानलेवा गड्ढे में स्नान कर दुर्गा सप्तशती एवं गायत्री मंत्र बोलकर जिम्मेदार लोक सेवकों की सद्बुद्धि की कामना की।
उन्होंने बताया कि विद्यालय के दो जर्जर भवन जो लगभग 10 वर्ष पहले निष्प्रयोज्य हो चुके हैं लेकिन अभी गिराए नहीं गए हैं। उनकी छतें लटकी और दीवारें आधा से अधिक गिर चुकी हैं।
गड्ढे से पांच मीटर की दूरी पर आंगनबाड़ी के बच्चों का भवन है। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रजभूषण दूबे ने चेतावनी देते हुए कहा कि 15 दिन के अंदर जर्जर भवन नहीं गिराए गए तो वह हथौड़ा चलाएंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर समग्र विकास इंडिया के गुल्लू सिंह यादव एवं हनुमान बिंद उपस्थित थे। बीएसए उपासना रानी वर्मा ने बताया कि जर्जर भवनों को जल्द ध्वस्त करा दिया जाएगा। इसके साथ ही गड्ढे को पाट कर अन्य समस्याओं का भी जल्द समाधान किया जाएगा। संवाद