{"_id":"57c722544f1c1b0b4b2cccd9","slug":"protest-over-salary-due","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह से वेतन न मिलने पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह से वेतन न मिलने पर फूटा गुस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Thu, 01 Sep 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वेतन न मिलने से नाराज विद्युत उपकेंद्र चित्रकोनी पर तैनात प्राइवेट कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। चार माह से वेतन न दिए जाने से नाराज कर्मचारियों ने उपकेंद्र पर ताला जड़कर कामकाज ठप कर दिया। इससे उपकेंद्र से संबंधित दर्जनों गांवों की सप्लाई ठप हो गई। आपूर्ति के अभाव में ग्रामीण उमस और गर्मी से बेहाल रहे। विद्युत उपकेंद्र चित्रकोनी पर कुल 7 प्राइवेट कर्मचारी कार्य करते हैं। इसमें तीन एसए ओ, तीन लाइनमैन एवं एक गार्ड है। कर्मचारियों का कहना है कि चार माह से ठेकेदार वेतन नहीं दे रहे हैं। इससे उनके सामने गंभीरत आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। धनाभाव की वजह से अपना एवं परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो गया है।
वेतन के लिये कई बार कहा गया तो बीच में कुछ रूपये देकर चुप्पी साध लिया। कहा कि आजिज होकर ताला बंद कर कार्य बहिष्कार कर वेतन की मांग कर रहे हैं। अगर वेतन नहीं मिलेगा तो काम पर नहीं लौटने का निर्णय लिया गया है। विद्युत उपकेंद्र पर कार्य बहिष्कार के चलते केंद्र से जुड़े चित्रकोनी, मिर्चा, कुर्रा, जबुरना, करमहरी, देवैथा, सरैला, केशरुआ, तियरी सहित 14 गांव में बिजली सप्लाई बंद हो गई है। ग्रामीण परेशानियों का सामना करने को मजबूर हो गए हैं। इस मौके पर कर्मचारी बलिराम, मुरली, पंचानंद, अरविंद, गोपाल, श्री भगवान, हरिनारायण मौजूद रहे।