{"_id":"c29a70982efce9176352e9fcd3c726f8","slug":"protest-in-support-of-demands-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के समर्थन में धरना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के समर्थन में धरना
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Fri, 12 Dec 2014 10:36 PM IST
विज्ञापन
ट्यूबवेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन की स्थानीय शाखा की ओर से प्रांतीय
विज्ञापन
नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को नलकूप मंडल कार्यालय पर धरना दिया गया।
इस दौरान आयोजित सभा में वक्ताओं ने अपनी 18 सूत्री मांगों की चर्चा करते
हुए उसे पूरा करने की मांग की।
धरना सभा में वक्ताओं ने कहा कि उनकी मांगें काफी समय से लंबित हैं। तकनीकी कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर यात्रा भत्ता प्रदान करने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग काफी समय से की जा रही है। अगर जल्द हमारी मांगें पूरी नहीं की गई तो हम आंदोलन करेंगे।
अंत में सिंचाई मंत्री और प्रमुख सचिव को संबोधित 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा गया। धरना सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष अंबिका प्रसाद दुबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, राकेश सिंह, बालेंद्र त्रिपाठी, जमुना सिंह यादव, सुभाष सिंह, आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता अवधनारायण तथा संचालन मिश्रीराम कनौजिया ने किया।