फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

नाराज मीटर रीडरों ने की हड़ताल

Fri, 16 Apr 2021 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
protest
बकाया वेतन न मिलने से परेशान मीटर रीडर विद्युत कर्मचारी नेता निर्भय सिंह से मिल कर अपनी समस्या रख - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। बकाया वेतन न मिलने एवं अन्य मांगों को लेकर जिले के मीटर रीडरों ने बृहस्पतिवार को हड़ताल कर दी। चेताया कि जब तक वेतन नहीं मिलता वह काम पर नहीं लौटेंगे। मीटर रीडरों ने प्रदेश के अतिरिक्त प्रांतीय महामंत्री विद्युत मजदूर पंचायत निर्भय नारायण सिंह से आमघाट में मिलकर बकाया वेतन एवं अन्य मांगों को लेकर चर्चा की। बताया कि पिछले दो वर्ष से कंपनी जिले में रीडिंग का कार्य करवा रही है। 6400 रुपये प्रति मीटर रीडरों को दिया जा रहा है। जब एग्रीमेंट किया गया था तो वर्ष वेतन में बढ़ोतरी एवं पेट्रोल खर्च देने की बात कही थी। लेकिन अब वादाखिलाफी की जा रही है। विद्युत मजदूर पंचायत के जिलाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने बताया कि जब वेतन नहीं बढ़ाया जाएगा, पेट्रोल भत्ता नहीं मिलेगा और पिछले तीन महीने का वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक मीटर रीडिंग नहीं की जाएगी। तत्काल मांग पूरी न होने पर धरना भी दिया जाएगा। इस दौरान जिला मंत्री विजयशंकर राय, शहर सुपरवाइजर शिवशंकर कश्यप, अनिल श्रीवास्तव, हरेंद्र खरवार, जवाहिर पटवा, कृष्णकांत सिंह, शशिकांत भारती, प्रमोद यादव, विनय तिवारी, आजाद खान, अभिषेक चौबे, मनीष कुमार, विक्की चौरसिया, मुकेश दुबे, आशीष कश्यप, आशीष प्रजापति, प्रदीप यादव, रमेश यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed