फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

ग्रामीणों ने नारेबाजी के बीच किया प्रदर्शन

Thu, 04 Mar 2021 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
protest
नवपूर्वा-अतरौला-मड़रिया- सुल्तानपुर संपर्क मार्ग का निर्माण न होने पर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : GHAZIPUR
दुल्लहपुर। नवपुरवा गांव से सुल्तानपुर तक जाने वाली चार किलोमीटर तक की सड़क पर गिट्टी बिछाकर छोड़ दिए जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को नारेबाजी एवं धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अविलंब सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू करेंगे। ग्रामीणों का कहना था कि पूर्व की सरकार में उतरौला, मड़रिया, सुल्तानपुर तक की चार किलोमीटर तक की सड़क बनाने की योजना स्वीकृति मिली थी। पांच वर्ष पूर्व सड़क निर्माण के नाम पर मिट्टी समतलीकरण करने के बाद छोड़ दिया गया। प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सहित अधिकारियों को जब समस्या से अवगत कराया गया तो संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने रात-दिन लगकर गिट्टी डालने के बाद रोलर चलवाकर छोड़ दिया। अब स्थिति यह है कि सड़क पर चल पाना मुश्किल हो गया है। जबकि इस मार्ग से आवागमन करने वाले किसान, मऊ, दुल्लहपुर जाने वाले राहगीर, पढ़ने वाले बच्चे आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अविलंब सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में अजय कुमार, आकाश चौहान, चंदन सिंह चौहान, रमेश यादव, संतोष यादव, रेशमी देवी, कौशल्या देवी, रमावती देवी, गुड़िया देवी, पप्पू यादव, विनोद राजभर, विकास राजभर, मंजू देवी, लक्ष्मीना देवी, हरिकेश यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed