फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   protest

ग्राम प्रधानों ने विकास भवन पर दिया धरना

Mon, 07 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
protest
व किस भवन में डीपीआरओ के खिलाफ नारेबाजी करते व धरना देते ग्राम प्रधान। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। ग्राम प्रधान संगठन ने सोमवार को विकास भवन परिसर में धरना देकर उत्पीड़न के विरोध में आवाज बुलंद की। चेताया कि जल्द उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वह आंदोलन को तेज करेंगे।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि जिले के सभी ग्राम प्रधानों को बार-बार जांच के नाम पर डीपीआरओ उत्पीड़ित कर मानसिक रूप से परेशान कर रहे हैं। कहा कि ग्राम पंचायतों के शौचालयों की जांच तत्काल समाप्त करते हुए कायाकल्प योजना के तहत किए गए कार्यों का भुगतान आदेश जारी किया जाए। गांव के विकास कार्यों से रोक हटाई जाए। बारिश और खेती-बाड़ी के समय में मनरेगा कार्यों को जबरदस्ती कराने पर रोक लगाई जाए। डीपीआरओ की ओर से स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा प्रचार-प्रसार पर किए गए खर्च को ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराया जाए। गंगा यात्रा के दौरान प्रशासन की ओर से किए गए खर्च का विवरण ग्राम प्रधानों को उपलब्ध कराने के साथ ही पौध रोपण कार्य में पौध एवं खाद खरीद में संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी कि मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर दीपक सिंह, राकेश राय, मुन्ना राजभर, सुरेंद्र सिंह यादव, पवन यादव, राजन यादव, अशोक यादव, शिवलोचन प्रधान, वकील प्रधान, रमेश चंद्र कुशवाहा, रामअशीष, उमाशंकर यादव, वेदप्रकाश, सुधाकर सिंह, संगीता सिंह, रजनीश सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed