{"_id":"6a1493d419eb0c4eca0da4f0","slug":"protest-against-anti-farmer-policies-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-153058-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: किसान विरोधी नीतियों के विरोध में धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: किसान विरोधी नीतियों के विरोध में धरना
विज्ञापन
सरजू पांडेय पार्क में अखिल भारतीय किसान महासभा के धरने में बोलते वक्ता। संवाद
गाजीपुर। स्मार्ट मीटर वापस लेने, भारत अमेरिकी ट्रेड डील रद्द करने सहित किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं ने सरजू पांडेय पार्क में सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार करंडा को सौंपा।
इस अवसर पर सभा में महासभा के जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने कहा कि भारत-अमेरिकी ट्रेड डील के जरिये सरकार ने देश की संप्रभुता एवं आजादी को साम्राज्यवादी अमेरिका के सामने सरेंडर कर दिया है। ईरान युद्ध में अमेरिका इजरायल गठजोड़ के पक्ष में खड़ी होकर सरकार ने हमारे सामने रसोई गैस, डीजल, पेट्रोल और खाद का संकट खड़ा कर दिया है। आम आदमी और किसानों को कमरतोड़ महंगाई के सामने असहाय छोड़ दिया है।
सभा का संचालन करते हुए जिला सचिव सत्येंद्र कुमार प्रजापति ने सरकार की गलत नीतियों की आलोचना की। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार करंडा को सौंपा। ज्ञापन के जरिये स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने, मनमाना बिजली बिल माफ कर 300 यूनिट फ्री बिजली देने, भारत अमेरिकी ट्रेड डील रद्द करने आदि मांग की गई। इस मौके पर भाकपा माले के जिला सचिव ओमप्रकाश सिंह, प्रमोद कुशवाहा, आजाद यादव, योगेंद्र भारती, राजेश वनवासी आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता रामबदन बिंद ने की।