फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Prosperity in the country can only be achieved by following the path shown by Loknayak

Ghazipur News: लोकनायक के बताए मार्ग पर चलने से ही देश में खुशहाली

Sun, 12 Oct 2025 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Prosperity in the country can only be achieved by following the path shown by Loknayak
शहर के गोराबाजार स्थित जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित करते अखिल - फोटो : udhampur news
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी की ओर से लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती समता भवन कार्यालय पर शनिवार को मनाई गई। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि वह जंग-ए-आजादी के महान सेनानी, समाज सुधारक एवं कुशल राजनीतिज्ञ थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही देश में खुशहाली लाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद लोकतंत्र की रक्षा में भी अतुलनीय भूमिका निभाई। पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद ने कहा कि उनका त्याग और समर्पण हमेशा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। 1970 में इंदिरा सरकार के विरुद्ध विपक्ष का नेतृत्व किया था। गोष्ठी में राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सुशील जायसवाल, शिवबचन यादव, सदानंद यादव, गोपाल श्रीवास्तव, आत्मा यादव, अमित ठाकुर, रामाशीष यादव आदि मौजूद थे। संचालन कन्हैयालाल विश्वकर्मा ने किया। वहीं, अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से लोकनायक की जयंती पर गोराबाजार स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद डाॅ. पीके श्रीवास्तव के आवास में हुई विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि वह महान समाजवादी होने के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी थे। प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज मुल्क में उनके जैसे नेता की जरूरत है। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि उन्हें सत्ता का मोह कभी नहीं रहा। कार्यक्रम में पीयूष श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, संजीव श्रीवास्तव, गौरव दत्त, आनंद श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन अरुण सहाय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed