फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Proposal for the Widening of Nine Roads Connectivity to Improve

Ghazipur News: नौ सड़कों के चौड़ीकरण का प्रस्ताव, सुधरेगी कनेक्टिविटी

Sun, 17 May 2026 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Proposal for the Widening of Nine Roads Connectivity to Improve
गाजीपुर। जिले की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और प्रमुख मार्गों को चौड़ा एवं सुदृढ़ करने की पहल तेज हो गई है। एमएलसी विशाल सिंह चंचल ने जनपद की नौ महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजा है। इन कार्यों को वित्तीय 2026-27 की कार्ययोजना में शामिल कराने की संस्तुति की है। एमएलसी ने प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को भेजे पत्र में कहा है कि प्रस्तावित परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर कार्ययोजना में शामिल कर शीघ्र स्वीकृति दिलाई जाए, ताकि जनपदवासियों को बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।
विज्ञापन

प्रस्तावित कार्यों में विकास भवन चौराहा से सैनिक चौराहा तक गाजीपुर-बुजुर्गा-नसीरपुर मार्ग का सुदृढ़ीकरण, आरटीआई चौराहा से जिला अस्पताल तक सड़क चौड़ीकरण, लंका-अन्धऊ बाईपास मार्ग का सुदृढ़ीकरण तथा सैदपुर-भितरी-धुवार्जुन-शादियाबाद मार्ग का चौड़ीकरण शामिल है। इसके अलावा महाराजगंज से महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज एवं कलेक्ट्रेट तक फोरलेन सड़क निर्माण, सैनिक चौराहा से जंगीपुर तक वाराणसी-गोरखपुर मार्ग का चौड़ीकरण, करंडा पहुंच मार्ग, नंदगंज-शादियाबाद मार्ग तथा सैदपुर-चिरैयाकोट मार्ग से मिनी औद्योगिक आस्थान ताजपुर मोलना तक सड़क चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी भेजा गया है। एमएलसी ने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से शहर क्षेत्र में जाम की समस्या कम होगी, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बीएल गौतम ने बताया कि एमएलसी का पत्र प्राप्त हो गया है। प्रस्तावित कार्यों को कार्ययोजना में शामिल कराने और स्वीकृति दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed