फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   proficient in English Teacherwill be placed in Model schools

माडल स्कूलों में रखे जाएंगे अंग्रेजी में दक्ष अध्यापक

Thu, 25 Dec 2014 11:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Thu, 25 Dec 2014 11:04 PM IST
विज्ञापन
proficient in English Teacherwill be placed in  Model schools

प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम से संचालित माडल स्कूलों में परिषदीय

विज्ञापन
विद्यालयों के अंग्रेजी में दक्ष अध्यापकों को रखा जाएगा। इसके लिए शासन ने सक्षम अध्यापकों का चयन करने के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने का फरमान जारी कर दिया है।

अध्यापकों का चयन लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद होगा। चयनित अध्यापकों को अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा देने में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा।


कान्वेंट और प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर सरकार परिषदीय विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई कराने जा रही है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों से दो-दो विद्यालयों का चयन कर सूची मांगी गई थी।

 जिले से नगर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय विशेश्वरगंज तथा ग्रामीण शिक्षा क्षेत्र सदर के प्राथमिक विद्यालय बबेड़ी प्रथम का चयन किया गया। सरकार ने शैक्षिक सत्र 2015-16 से शिक्षण कार्य प्रारंभ करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत उसने परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों में से अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य करने में सक्षम अध्यापकों का चयन करने को कहा है।

 इसके लिए जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को माडल विद्यालय में चयन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित करने का निर्देश दिया है। प्रत्येक माडल विद्यालय में कम से कम एक अंग्रेजी भाषा के ऐसे अध्यापक का चयन किया जाएगा जिन्होंने न्यूनतम अंग्रेजी भाषा से स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की हो और वह अंग्रेजी माध्यम से प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षण कार्य कर सकता हो।

शासन का निर्देश है कि इन विद्यालयों में शिक्षण के लिए 5-5 अध्यापकों की आवश्यकता होगी। इसके अतिरिक्त जिला स्तर पर 5 अतिरिक्त अध्यापकों का एक पैनल भी तैयार किया जाएगा, जिन्हें आवश्यकतानुरूप तैनाती दी जा सके। नगर क्षेत्र के माडल विद्यालय के लिए नगर क्षेत्र के अध्यापकों एवं ग्रामीण क्षेेत्र के विद्यालय के लिए ग्रामीण क्षेत्र के अध्यापकों को वरीयता प्रदान की जाएगी।

 चयनित किए गए 15 अध्यापकों को उनके श्रेष्ठता क्रम में रखते हुए माडल विद्यालय में अध्यापन के लिए स्वीकृति लेने के बाद प्रत्येक माडल विद्यालय में 5 अध्यापक पदस्थापित किए जाएंगे, जिनमें 1 प्रधानाध्यापक होगा। शासन ने अंग्रेजी माध्यम के माडल विद्यालयों के अध्यापकों की चयन की कार्रवाई 20 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश दिया है।


इन्हें माना गया है पात्र
प्रधानाध्यापक पद के लिए- ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में कार्यरत प्राथमिक विद्यालय के ऐसे प्रधानाध्यापक अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक जिन्होंने न्यूनतम इंटरमीडिएट स्तर तक अंग्रेजी भाषा की शिक्षा प्राप्त की हो एवं अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य कर सकते हों।


सहायक अध्यापक पद के लिए- ग्रामीण एवं नगर क्षेत्र में कार्यरत प्राथमिक विद्यालय के ऐसे सहायक अध्यापक जिन्होंने न्यूनतम इंटरमीडिएट स्तर तक अंग्रेजी भाषा की शिक्षा प्राप्त की हो एवं अंग्रेजी माध्यम से शिक्षण कार्य कर सकते हों।

लिखित परीक्षा और होगा साक्षात्कार
समिति अंग्रेजी माध्यम के इन माडल विद्यालयों के अध्यापकों के चयन की कार्रवाई दो चक्रों में संपादित करेगी। लिखित परीक्षा अध्यापकों में अंग्रेजी भाषा के ज्ञान के परीक्षण के उद्देश्य से आयोजित की जाएगी। जबकि साक्षात्कार में समिति प्राथमिक स्तरीय पाठ्यक्रम के संबंध में अध्यापक की गहनता का परीक्षण करने के साथ ही अध्यापक द्वारा अंग्रेजी भाषा में भाव अभिव्यक्ति आदि बिंदुओं पर ध्यान केन्द्रित करेगी। यह दोनों परीक्षा 50-50 अंक की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed