फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Process of online transfer of government school teachers started

Ghazipur News: राजकीय विद्यालयों के अध्यापकों के ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया शुरू

Tue, 25 Jun 2024 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Process of online transfer of government school teachers started
जिले के 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत प्रवक्ता और सहायक अध्यापकों के ऑनलाइन स्थानांतरण की प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है, जो 26 जून तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा। अध्यापकों की ओर से किए गए आवेदन का जिला विद्यालय निरीक्षक की तरफ से परीक्षण कर लेने के बाद उसे ऑनलाइन अग्रसारित किया जाएगा। यह प्रक्रिया 25 से 27 जून तक होगी।
विज्ञापन

शिक्षकों के स्थानांतरण के लिए आधार तथा मानक-गुणांक तैयार किए गए हैं। जो शिक्षक गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं, उन्हें 50 अंक गुणांक के रूप में प्राप्त होंगे, लेकिन यह अंक प्राप्त करने के लिए उन्हें एम्स, राज्य चिकित्सा महाविद्यालय अथवा चिकित्सा बोर्ड की तरफ से प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। इसके अलावा 50 अंक उन शिक्षकों को प्राप्त होगा जिनके पति या पत्नी या बच्चे किसी दुर्घटना में शारीरिक रूप से अपंग, दिव्यांग, कैंसर, एचआईवी, किडनी, लिवर रोग से ग्रसित हैं। ऐसे शिक्षकों को भी चिकित्सा बोर्ड का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
विज्ञापन

अगर पति-पत्नी दोनों शिक्षक हैं और राजकीय कोष से वेतन प्राप्त कर रहे हैं तो ऐसे शिक्षकों को एक ही जिले या नगर या स्थान पर स्थानांतरण के लिए 30 अंक गुणांक दिए जाएंगे। जिन शिक्षकों की उम्र 31 मार्च 2024 को 58 वर्ष पूर्ण हो चुकी है उन्हें भी गुणांक के रूप में 20 अंक प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा ऐसे माता-पिता जिनके बच्चे मंद बुद्धि, चलन क्रिया से प्रभावित हैं उन्हें विकलांगता प्रमाण पत्र देने पर 20 अंक प्रदान किए जाएंगे। इस तरह स्थानांतरण के लिए आवेदन करने वाले शिक्षकों की मेरिट कुल 200 अंकों में तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

27 जून को उप शिक्षा निदेशक और अपर शिक्षा निदेशक की तरफ से जिला विद्यालय निरीक्षकों के माध्यम से अग्रसारित या स्वीकार या अस्वीकार किए गए आवेदन पत्रों को संकलित कर समिति के सामने परीक्षण के लिए प्रस्तुत किया जाएगा। 28 को मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से प्राप्त आवेदन पत्रों को गठित समिति की तरफ से मानक-पब्लिक गुणांक के आधार पर परीक्षण कर मेरिट तैयार करते हुए प्रोसेसिंग की जाएगी। 30 जून को अपर शिक्षा निदेशक राजकीय की ओर से स्थानांतरण आदेश ऑनलाइन निर्गत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed